CBSE 12th Result: नोएडा के ग्राफ में गिरावट, इस साल इतना रहा पास प्रतिशत

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा क्षेत्र को कुल 22 क्षेत्रों में से 20वां स्थान मिला है, जो पटना और प्रयागराज से आगे है। इस क्षेत्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले शामिल हैं, जैसे गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर।

CBSE 12th Result: नोएडा के ग्राफ में गिरावट, इस साल इतना रहा पास प्रतिशत

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिले के अधिकांश स्कूलों का परीक्षा परिणाम लगभग शत-प्रतिशत रहा। जैसे ही परिणामों की घोषणा हुई, छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस शानदार सफलता का जश्न मनाते हुए माता-पिता और रिश्तेदारों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। हालांकि नोएडा में इसबार ओवरऑल पास प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। बीते साल 2025 में यह 81.29 प्रतिशत थी जबकि इसबार 79.02 प्रतिशत है। वहीं 12वीं कक्षा के पास प्रतिशत की बात करें तो इस साल 85.20 प्रतिशत है जबकि बीते साल यह 88.39 प्रतिशत था।

नोएडा क्षेत्र को कुल 22 क्षेत्रों में से 20वां स्थान मिला है, जो पटना और प्रयागराज से आगे है। इस क्षेत्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले शामिल हैं, जैसे गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर।

कुल 127,990 छात्र परीक्षाओं में शामिल हुए थे

सीबीएसई के आंकड़ों के अनुसार, इस साल इस पूरे क्षेत्र के 1,212 स्कूलों से कुल 127,990 छात्र परीक्षाओं में शामिल हुए थे। हालांकि, नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में व्यक्तिगत स्तर पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और अलग-अलग विषयों में कई छात्रों ने काफी उच्चतम अंक हासिल किए हैं। शिव नादर स्कूल में उच्चतम अंक 97.2% दर्ज किए गया है, जबकि स्कूल का पास प्रतिशत 100 रहा।

स्कूल का क्या कहना है?

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में शिव नादर स्कूल, नोएडा की प्रिंसिपल अंजू सोनी ने रिजल्ट को लेकर कहा 'बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा सभी स्कूलों के लिए बेहद ही गौरव और आत्मचिंतन का समय होता है। ये रिजल्ट छात्रों के तैयारी, धैर्य और व्यक्तित्व का प्रमाण भी होते हैं। मेरा मानना ​​है कि हर छात्र ने दृढ़ संकल्प के साथ चुनौतियों का सामना किया है और अधिक मजबूत, समझदार और आत्मविश्वासी बनकर उभरे हैं।'

वहीं एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के अधिकारियों ने दावा किया कि उनकी एक कॉमर्स की छात्रा पूरे दिल्ली-एनसीआर में फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट सब्जेक्ट में 100 में से 100 अंक हासिल करने वाली एकमात्र कैंडिडेट है।

बाकी जगह का क्या हाल?

पास प्रतिशत के मामले में दक्षिणी क्षेत्रों ने शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया है जबकि उत्तर भारत के कई प्रमुख क्षेत्र अपेक्षाकृत पीछे रहे। 12वीं के परिणाम में देशभर में तिरुवनंतपुरम 95.62 प्रतिशत परिणाम के साथ पहले स्थान पर रहा। 93.84 प्रतिशत के साथ चेन्नई दूसरे और 92.17 प्रतिशत परिणाम के साथ बेंगलुरू तीसरे स्थान पर रहा। यानी टॉप तीन में दक्षिण भारत के तीन क्षेत्र शामिल हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में 82.21 प्रतिशत के साथ लखनऊ 15वें, 72.43 प्रतिशत के साथ प्रयागराज सबसे पीछे 22वें स्थान पर रहा है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।