नोएडा जिला मुख्यालय में बम की सूचना, मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वायड; छानबीन जारी
नोएडा जिला मुख्यालय में बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची है। सर्च अभियान जारी है।
नोएडा जिला मुख्यालय में बम की सूचना से सोमवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची है और पूरे परिसर की जांच की जा रही है। फिलहाल सर्च अभियान जारी है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।
सुरक्षा प्रोटोकॉल और एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डॉग स्क्वायड ने इस दौरान कार्यालय के भीतर भी जांच की। फिलहाल अबत की जांच में कोई कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि धमकी ई-मेल के जरिए मिली है। पुलिस की साइबर टीम अब ई-मेल के सोर्स और धमकी भेजने वाले की पहचान कर रही है।
डीसीपी क्या बोले?
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेंट्रल नोएडा) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि 'आज एक सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें जिला मुख्यालय को बम की धमकी मिली थी। इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा इसकी जांच के लिए बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, फायर सर्विस, सिविल पुलिस और स्थानीय पुलिस के अधिकारी वहां तत्काल पहुंचे और वहां के मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच की गई। इस दौरान एक-एक कोने पर चेकिंग की गई जहां पर लोगों की आवाजाही होती है। कार्यालय के अंदर और बाहर, सभी वाहन आदि चेक किए गए जिसमें कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला। और अभी भी जांच टीमें में वहां मौजूद है और निगरानी की जा रही है।'
फरवरी में भी मिली थी धमकी
इसी साल फरवरी में नोएडा जिले करीब 12 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का एक ई मेल स्कूलों को आया है। ईमेल में दावा किया गया है कि स्कूल परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची थीं। हालांकि बाद में बम की ये धमकी अफवाह निकली थी। धमकी ऐसे समय पर मिली थी जब स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं। इससे पहले 23 जनवरी को भी करीब 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस इसके बाद ईमेल के जरिए धमकी देने वाले सोर्स की पहचान में जुट गई थी।
लाल किले को भी हाल में मिली धमकी
ऐतिहासिक लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद पुलिस ने पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कुछ न मिलने पर धमकी झूठी निकली। पुलिस अब धमकी देने वाले की खोज में जुट गई है। अधिकारियों के मुताबिक, धमकी देने वाले ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रम को शुक्रवार को कॉल करके यह धमकी दी थी। इस दौरान उसने लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद मुंबई में मौजूद अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट किया। इसके बाद नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा उपाय शुरू किए।
संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी
दिल्ली पुलिस ने लाल किला के पूरे परिसर की गहन जांच की और इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं। पुलिस ने इसके बाद बम की धमकी को अफवाह करार दिया। पुलिस अब धमकी के पीछे क्या मकसद है और कॉलर कौन है ये पता लगाने में जुट गई है। यह पहला मौका नहीं है जब लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पहले भी कई बार ऐसी धमकी मिली है और इसी तरह से जांच भी की गई और बाद में धमकी को अफवाह करार दिया गया।
निगम मुख्यालय और महापौर कार्यालय को भी मिली थी धमकी
वहीं 4 जून को में गुरुग्राम नगर निगम मुख्यालय और सेक्टर 34 स्थित महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिससे वहां के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बाद में यह धमकी झूठी निकली पुलिस ने यह जानकारी दी।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


