कल सैलरी, बोनस और ओवरटाइम पर DM-CM ने दिए थे निर्देश, फिर आज नोएडा में क्यों भड़के मजदूर?

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share

NCR Workers Protest: कल 12 अप्रैल को नोएडा की डीएम और सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा मजदूरों के वेतन, बोनस, और ओवरटाइम जैसे मुद्दों पर निर्देश दिए गए थे। लेकिन आज नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर जैसी जगहों पर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। जानिए पूरी कहानी।

कल सैलरी, बोनस और ओवरटाइम पर DM-CM ने दिए थे निर्देश, फिर आज नोएडा में क्यों भड़के मजदूर?

NCR Workers Protest: दिल्ली NCR के नोएडा में सैलरी बढ़ाने से जुड़ी मांगों को लेकर मजदूरों ने आगजनी और पत्थरबाजी की। सड़क पर उतरे मजदूरों ने न केवल नोएडा में बल्कि फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर और पलवल जैसी जगहों पर भी बवाल माचाया। सोमवार 13 अप्रैल को हुए इन हिंसक प्रदर्शनों से ठीक एक दिन पहले नोएडा की डीएम मेधा रूपम ने मजदूरों की सैलरी, बोनस, ओवरटाइम जैसे मुद्दों पर 7 निर्देश जारी किए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कंपनी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान देनें का निर्देश दिया था। मगर इसके बावजूद आज हिंसा भड़की। आइए समझते हैं पूरी कहानी।

नोएडा में क्यों भड़के मजदूर?

डीएम सीएम के निर्देशों से पहले जानिए ये मजदूर आज आंदोलन क्यों कर रहे हैं? इन लोगों की आखिर क्या मांगें हैं? विरोध कर रहे ज्यादातर मजदूरों ने कहा है कि वे महीने में 15,000 रुपये से कम कमाते हैं। उनका कहना है कि वे इतने कम पैसे में अपना गुजारा कैसे करेंगे। उनमें से कुछ ने यह भी कहा कि उनसे रोज 12 घंटे काम करवाया जाता है।

noida protest

मजदूरों की 2 मुख्य मांगे

सड़कों पर उतरे श्रमिकों की 2 सबसे बड़ी और जरूरी मांगे हैं। पहली, न्यूनतम वेतन को बढ़ाया जाए। दूसरी, ओवरटाइम का अतिरिक्त रुपया दिया जाए। विरोध कर रहे वर्कर्स में से एक लक्ष्मी ने कहा, "हम बस दो चीजें मांग रहे हैं। एक ओवरटाइम का पैसा, और दूसरा 20,000 रुपये महीने की न्यूनतम मजदूरी। हमारी कंपनी में हमारा शोषण हो रहा है। हमें सही समय पर खाना नहीं दिया जाता, और महिलाओं के लिए कोई सेफ्टी नहीं है।”

noida protest

मजदूरों की मांगों में छिपा हरियाणा फैक्टर

न्यूनतम मजदूरी और वेतनवृद्धि की इन मांगों में हरियाणा फैक्टर काम कर रहा है। चूंकि हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार ने न्यूनतम मजदूरी को बढ़ा दिया है। इसके बाद नोएडा के मजदूर खुदको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। ऐसे में नोएडा में प्रदर्शन कर रहे इन कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि हरियाणा की तर्ज पर न्यूनतम वेतन का नया ढांचा लागू किया जाए।

इतनी मजदूरी की कर रहे मांग

हरियाणा सरकार ने अनस्किल्ड, सेमी-स्किल्ड, स्किल्ड और हाई-स्किल्ड वर्कर्स के लिए मिनिमम वेज 35 परसेंट बढ़ा दिया है। मजदूरों की मांगों के अनुसार अनस्किल्ड वर्कर को 15,220 रुपये, सेमी-स्किल्ड वर्करों को 16,781 रुपये, स्किल्ड वर्करों को 18,501 रुपये और हाई-स्किल्ड वर्करों को 19,426 रुपये मासिक वेतन दिया जाए।

सीएम डीएम ने दिए थे निर्देश, लेकिन...

हालांकि 12 अप्रैल को डीएम द्वारा जो 7 ऐलान किए गए, उनमें कहीं भी न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाने की बात का जिक्र नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों को ओवर टाइम का भुगतान करने, साप्ताहिक छुट्टी देने, समय पर सैलरी देने और बोनस देने जैसी बातों के निर्देश जारी किए थे। लेकिन, मजदूरों की मांग आज भी वही है- न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाया जाए। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी निर्देश में हर श्रमिकों को सम्मानजनक मानदेय देने का जिक्र है, लेकिन उन्होंने भी आंकड़ों की बात नहीं कही है।

noida protest

मजदूरों के वेतन, ओवरटाइम और बोनस पर डीएम के 7 निर्देश

  • ओवर टाइम का भुगतान दोगुनी दर से होगा। प्रत्येक श्रमिक को साप्ताहिक भुगतान मिलेगा। अगर फिर भी काम कराया गया, तो उसे दोगुना भुगतान देना होगा।
  • सबको नियमानुसार बोनस दिया जाएगा। ये बोनस 30 नवंबर से पहले उनके खातों में आएगा।
  • यौन उत्पीड़न रोकथाम समित बनाई जाएगी। इसकी अक्ष्यक्षता महिलाएं करेंगी।
  • शिकायत पेटी की स्थापना होगी। सम्मानजनक व्यवहार।
  • श्रमिकों का वेतन हर महीने 10 तारीख से पहले एकमुश्त उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।
  • सभी श्रमिकों को वेतन पर्ची अनिवार्य रूप से दी जाएगी।
  • जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापिता किया जाएगा, जहां श्रमिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगें।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या निर्देश दिए थे

  • हर श्रमिक को मिले सम्मानजनक मानदेय, सुरक्षित कार्य वातावरण और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित हों।
  • औद्योगिक इकाइयां श्रम कानूनों का अक्षरशः पालन करें, श्रमिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।
  • सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरण अगले 24 घंटे के भीतर औद्योगिक संगठनों, उद्योग प्रतिनिधियों और इकाई प्रबंधन से सीधा संवाद स्थापित करें।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।