नोएडा हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस का बड़ा खुलासा, आरोपी सत्यम वर्मा के खाते में विदेश से आए थे 1 करोड़ रुपए
नोएडा में हुए हिंसक मजदूर प्रदर्शन पर पुलिस ने बड़ा दावा किया है। नोएडा पुलिस ने बताया कि आरोपी सत्यम वर्मा के खाते में विदेश से एक करोड़ रुपए आए थे।

नोएडा में हुए हिंसक मजदूर प्रोटेस्ट पर बड़ा खुलासा सामने आया है। नोएडा पुलिस ने दावा किया है कि इन प्रदर्शनों से जुड़े एक आरोपी के अकाउंट में विदेश से 1 करोड़ रुपए जमा किए गए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी सत्यम वर्मा के बैंक खाते में डॉलर, पाउंड और यूरो के रूप में पैसे आए थे।
पुलिस ने बताया कि 13 अप्रैल को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में दर्ज केस की जांच के दौरान खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि नोएडा की 80 से ज्यादा जगहों पर 40-50 हजार मजदूर इकट्ठा हुए थे और अशांति फैलाई थी। इस दौरान सड़कें भी जाम की गई थीं। अब पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी सत्यम वर्मा के खाते में विदेशों से भी पैसे आए थे। ये पैसे यूरो, डॉलर और पाउंड में आए थे।
दोनों के आरोपियों के खिलाफ NSA
पुलिस के एक बयान में बताया कि इन घटनाओं के संबंध में दर्ज मामलों की जांच के दौरान, आरोपी सत्यम वर्मा के बारे में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि वर्मा ने, एक अन्य आरोपी आकृति के साथ मिलकर, मजदूर आंदोलन के दौरान हिंसक विरोध प्रदर्शनों, आगजनी और सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने में अहम भूमिका निभाई थी। बयान में कहा गया कि इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, वर्मा को 19 अप्रैल को लखनऊ से हिमांशु ठाकुर के साथ गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों वामपंथी मज़दूर अधिकार समूह 'बिगुल मज़दूर दस्ता' के सक्रिय सदस्य हैं। इससे पहले, उन्होंने आदित्य आनंद को गिरफ्तार किया था, जिसे इन घटनाओं का कथित मास्टरमाइंड बताया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि वर्मा ने विभिन्न विदेशी देशों से मिली रकम को कई बार अपने अन्य निजी बैंक खातों में ट्रांसफर किया था। उन्होंने यह भी बताया कि वह कई ऐसे संगठनों से जुड़ा था जिनकी फिलहाल गहन जांच चल रही है।
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सत्यम वर्मा के बैंक खातों के जरिए किए गए लेन-देन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ये फंड अलग-अलग देशों से मिले थे। अब इन सभी फंडिंग की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


