नोएडा का ‘वेलेंटाइन डे कांड’; 15 साल का प्यार, सुमित-रेखा के बीच जाति बन गई थी दीवार!

Feb 15, 2026 05:30 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा सेक्टर-107 में वेलेंटाइन डे यानी शनिवार सुबह 11 बजे कार में एक युवक और युवती के शव मिले। पुलिस के अनुसार, युवक ने पहले प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की उसके बाद खुद को गोली मार ली।

नोएडा का ‘वेलेंटाइन डे कांड’; 15 साल का प्यार, सुमित-रेखा के बीच जाति बन गई थी दीवार!

नोएडा सेक्टर-107 में वेलेंटाइन डे यानी शनिवार सुबह 11 बजे कार में एक युवक और युवती के शव मिले। पुलिस के अनुसार, युवक ने पहले प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की उसके बाद खुद को गोली मार ली। मृतकों की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी 32 वर्षीय सुमित कुमार और सलारपुर निवासी 28 वर्षीय रेखा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और शादी को लेकर विवाद चल रहा था। सुमित के चचेरे भाई ने दावा किया कि दोनों जातिवाद की भेंट चढ़ गए, क्योंकि लड़के के घरवालों को जाति अलग होने की वजह से ऐतराज था।

एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया, शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने संदिग्ध कार को देखा। युवक के हाथ में पिस्टल थी और दोनों लहूलुहान थे। कार के अंदर से दो खाली खोखे बरामद हुए। जांच में सामने आया कि एक दिन पहले युवती की गुमशुदगी सेक्टर-58 थाने में और युवक की गुमशुदगी दिल्ली में दर्ज कराई गई थी। इससे आशंका है कि दोनों पहले से साथ थे और मिलकर योजना बनाई। रेखा एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी, जबकि सुमित का पानी का प्लांट है।

15 साल का प्यार, अब कहीं और शादी की थी तैयारी

दफ्तर से घर नहीं लौटने पर परिजन रातभर युवती को तलाशते रहे। शनिवार सुबह सेक्टर-107 में युवक के साथ कार में उसका शव मिला। दूसरी ओर, मृत युवक का एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि उसकी आत्महत्या की जिम्मेदार प्रेमिका रेखा है। वह 15 साल उसके साथ रही और शादी करने का वादा की। अब वह किसी और से शादी करने जा रही है, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस वायरल मैसेज की सत्यता, समय और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

पहले भी हुआ था विवाद

युवती के परिवार वालों का कहना है कि उसका मोबाइल फोन सुबह लगभग सात बजे तक चालू था, लेकिन पुलिस की ओर से उसे तलाशने के प्रयास ठीक से नहीं किए गए। परिवार वालों का आरोप है कि युवक पहले भी युवती को परेशान करता था और इस संबंध में शिकायत भी दी गई थी। हालांकि, बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। युवक ने माफी मांग ली थी और रेखा से कोई संबंध न रखने का वादा भी किया था। युवती के घर वालों ने पुलिस से अनहोनी होने की आशंका भी जताई थी। इससे पहले पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने कार के अंदर से खून के नमूने, हथियार और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। युवक और युवती दोनों के सिर में गोली लगी है। सुमित को पिस्टल कहां से मिली, इसका पता लगाया जा रहा है। अवैध पिस्टल की भी जांच की जा रही। स्थानीय लोग कार के अंदर से शराब की बोतल भी मिलने की बात कह रहे। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है।

फुटेज की जांच

एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि युवती ऑफिस से कब निकली और युवक उसे कहां मिला, इस तथ्य को जानने के लिए पुलिस 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल चुकी है। युवती की शादी करने की तैयारी थी। इसलिए सुमित और रेखा के बीच दूरियां बन गई थी।

दफ्तर से घर नहीं लौटी तो थाने पहुंचे

युवती के भाई का कहना है कि रेखा रोजाना शाम सात बजे तक ऑफिस से घर आ जाती थी। शुक्रवार को वह समय से नहीं आई। मोबाइल पर कॉल जा रही थी, पर उसने नहीं उठाया। करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद अनहोनी की आशंका में परिजन एनआईबी पुलिस चौकी पहुंचे। वहां तड़के करीब तीन बजे तक रहे। पुलिस की एक टीम युवती की तलाश में लगी रही। युवती पक्ष के लोग घटनास्थल की तरफ भी रात में गए थे। फिर सुबह युवक और युवती का कार के अंदर शव मिला।

जाति की बाधा आड़े आई

जिस कार में दोनों के शव मिले, वह सुमित कुमार की थी। मृतक के भाई सचिन का कहना है कि घटनास्थल से युवती के घर की दूरी आधा किलोमीटर भी नहीं है। उन्होंने हत्या की आशंका भी जताई है। सचिन का कहना है कि पूरा मामला दो जातियों का है। युवक और युवती के बीच बीते डेढ़ दशक से संबंध थे। लड़की के परिवार के लोगों को लड़के की जाति से समस्या थी। इसलिए वह शादी के लिए तैयार नहीं थे। सुमित और रेखा के बीच पहले भी लड़ाई हुई थी।

प्रेमिका के लिए एक करोड़ का फ्लैट खरीदा

चचेरे भाई सचिन ने बताया कि सुमित ने प्रेमिका रेखा के लिए एक करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा था। साथ ही कई महंगे गिफ्ट भी दिए थे। सुमित के पिता राजीव दिल्ली एमसीडी में हेल्थ इंस्पेक्टर की नौकरी करते हैं। रेखा और सुमित की स्कूलिंग साथ हुई थी और रेखा का उसके घर आना-जाना था। दोनों साथ में वृंदावन भी गए थे। सुमित मंडल स्तर का क्रिकेटर भी रह चुका है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।