नोएडा में 5 साल के मासूम पर गिरा लोहे का भारी-भरकम गेट, CCTV में कैद दर्दनाक मौत
नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पांच साल के मासूम पर भारी-भरकम लोहे का गेट गिर। बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-93 के गेझा गांव में घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे की लोहे का भारी गेट गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल बैठ जाए। वीडियो विचलित करने वाला है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भारी-भरकम गेट बच्चे के ऊपर गिरा
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही फेस-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि बच्चा घर के बाहर लगे लोहे के गेट पर लटककर खेल रहा था। तभी अचानक गेट अपनी जगह से टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा।
घर पर चीख-पुकार
हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार और स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। मृतक बच्चे की पहचान नवदीप के रूप में हुई है, जो मनीष कुमार का बेटा था और सेक्टर-93 में परिवार के साथ रहता था। घटना के अनुसार, बच्चा घर के गेट पर झूल रहा था और अचानक गेट खिसक कर नीचे आ गया और बच्चे के ऊपर गिर गया। उधर, मासूम की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
पुलिस ने बताया कि मामले में जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके के लोगों ने घरों में लगे भारी और जर्जर गेटों की सुरक्षा जांच कराने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि छोटे बच्चों पर विशेष नजर रखें और उन्हें घर के बाहर या भारी सामान के आसपास अकेले खेलने न दें। अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी सी सतर्कता बड़े हादसों को रोक सकती है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


