Hindi Newsएनसीआर NewsNoida software engineer Yuvraj death case Delivery boy recounts what happened that night
नोएडा में इंजीनियर की मौत: रस्सी बांधी और कूद गया... डिलीवरी ब्वॉय ने बताया आखिर हुआ क्या था

नोएडा में इंजीनियर की मौत: रस्सी बांधी और कूद गया... डिलीवरी ब्वॉय ने बताया आखिर हुआ क्या था

संक्षेप:

डिलीवरी एजेंट के मुताबिक कम से कम 30 से 40 मिनट पानी के अंदर युवक को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिल सका। हादसे वाली जगह को लेकर मोनिंदर ने बताया कि वह मोड़ इतना खतरनाक है कि अगर कोई अनजान शख्स कोहरे में उस तरफ जाए, तो उसके गड्ढे में गिरने की 101% संभावना है।

Jan 19, 2026 02:29 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में 20 फुट से ज्यादा गहरे पानी से भरे गड्ढे में एक कार के गिरने से 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं। इस बीच एक डिलीवरी एजेंट की बहादुरी की भी चर्चा हो रही है। डिलीवरी एजेंट का नाम मोहिंदर है और उन्होंने खुद न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उस रात क्या-क्या हुआ था इसकी जानकारी दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मोहिंदर ने बताया कि 'ये घटना उस दिन रात को 12 बजे की है लेकिन मैं 1 बजकर 40 मिनट पर ऑर्डर लेकर जा रहा था। मैंने जाकर देखा कि वहां पर बहुत भीड़ लगी हुई थी और भीड़ को देखकर मैं समझ गया था कि आज धुंध ज्यादा है कोई न कोई गड्ढे में गिरा है क्योंकि ऐसा ही एक केस 15 दिन पहले मेरे सामने हुआ था और उस ड्राइवर को भी मैंने ही बचाया था।'

सड़क पर करीब 100 लोग खड़े थे

उन्होंने आगे कहा 'फिर मुझे किसी ने बताया कि करीब 12 बजे एक लड़का अपनी कार के साथ पानी में गिर गया था। मैंने देखा कि सरकारी कर्मचारी काफी घबराए हुए थे... तब मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं अंदर जा सकता हूं। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मुझे तैरना आता है। मैंने हां कहा और तुरंत अपने कपड़े उतारे, कमर में रस्सी बांधी और सीधे पानी में कूद गया। इस दौरान सड़क पर करीब 100 लोग खड़े थे, मैं इतना अंदर चला गया कि वहां से मुझे एक भी आदमी दिखाई नहीं दे रहा था। वे दूर से टॉर्च के इशारों से मुझे बता रहे थे कि मुझे कार किस तरफ ढूंढनी चाहिए।'

ग्रैंड विटारा कार से नोएडा सेक्टर 150 में टाटा यूरेका पार्क स्थित अपने घर लौट रहे थे।

सिर्फ 10 मिनट पहले ही लड़का डूबा था

मोनिंदर ने आगे बताया 'मेरे पहुंचने से सिर्फ 10 मिनट पहले ही लड़का डूबा था जबकि इससे पहले वह डेढ़ घंटे तक फंसा रहा और लगातार मदद की गुहार लगा रहा था। गिरने के बाद उसने अपने पिता को भी फोन किया और कहा, 'मैं एक गड्ढे में गिर गया हूं, कृपया मुझे बचा लीजिए।' पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन ज्यादात्तर पुलिसकर्मी बुजुर्ग थे, शायद 50 की उम्र से ज्यादा। युवा पुलिसकर्मी खुद पानी में नहीं उतरे क्योंकि उन्हें तैरना नहीं आता था। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को बुलाया जो कि 20 मिनट में ही घटना स्थल पर पहुंच गई थी।'

ये भी पढ़ें:हार्ट अटैक से मौत, नोएडा में जान गंवाने वाले युवराज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:सूबेदार मेजर ने कर दी शिकायत, पत्नी समेत CRPF कांस्टेबल गिरफ्तार; क्या मामला
ये भी पढ़ें:डूबने से पहले कार की छत पर 90 मिनट तक रहे रहे युवराज, 80 मिलकर भी नहीं बचा पाए

डिलीवरी एजेंट के मुताबिक कम से कम 30 से 40 मिनट पानी के अंदर युवक को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिल सका। हादसे वाली जगह को लेकर मोनिंदर ने बताया कि वह मोड़ इतना खतरनाक है कि अगर कोई अनजान शख्स कोहरे में उस तरफ जाए, तो उसके गड्ढे में गिरने की 101% संभावना है।

घर लौट रहे थे युवराज

आपको बता दें कि इंजीनियर की कार एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट के लिए खोदे गए पानी से भरे करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई थी। इसके बाद वे डूबने से पहले कार की छत पर 90 मिनट तक रहे रहे लेकिन कोई भी कोशिश उनकी जान नहीं बचा सकी। वे शुक्रवार देर रात मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा कार से नोएडा सेक्टर 150 में टाटा यूरेका पार्क स्थित अपने घर लौट रहे थे।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।