Hindi Newsएनसीआर Newsnoida sector 6 fake call center busted 5 arrested insurance real estate fraud
नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 500 लोगों से ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 500 लोगों से ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार

संक्षेप:

नोएडा पुलिस एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बीमा पॉलिसी और रियल एस्टेट में निवेश के नाम पर करीब 500 लोगों को ठग चुका है, जिनके पास से 16 मोबाइल और 80 लाख रुपये की राशि वाले फ्रीज किए गए बैंक खाते मिले हैं।

Jan 17, 2026 10:57 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा के सेक्टर-6 में शुक्रवार को छापेमारी कर फेज-1 थाने की पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। मौके से पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस के अनुसार, गिरोह बीमा पॉलिसी का समय पूर्व भुगतान और रियल एस्टेट में निवेश कराने का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी कर चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पांच आरोपी गिरफ्तार

एडिशनल डीसीपी नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि बीते दिनों नोएडा पुलिस को इनपुट मिला था कि शहर में लोगों से ठगी करने वाला कॉल सेंटर संचालित हो रहा है। इसकी पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने सेक्टर-6 स्थित डी-16 मकान में संचालित कॉल सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों अनुज, राकेश कुमार, मनीष मंडल, शुभम सक्सेना और शहजाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। भंगेल निवासी अनुज सरगना है। ठगी से जुड़े चार बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है, जिनमें करीब 80 लाख रुपये जमा होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कॉल सेंटर के माध्यम से आम नागरिकों को फोन कर खुद को बीमा कंपनी, बैंक या निवेश सलाहकार का प्रतिनिधि बताते थे। वे लोगों से पांच हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का निवेश कराते थे। ठगी से प्राप्त रकम को फर्जी और किराये के बैंक खातों में ट्रांसफर कराया जाता था। पुलिस ने आरोपियों से एक लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन, एक प्रिंटर मशीन और 45 कॉल डाटा शीट बरामद की गई।

ये भी पढ़ें:आतिशी के बयान पर FSL रिपोर्ट आई, विजेंद्र गुप्ता बोले- आपको माफी मांगनी पड़ेगी

कई आरोपी स्नातक पास

एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि दबोचे गए ज्यादातर आरोपी स्नातक हैं और उनकी आयु 20 से 35 साल के बीच है। पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया है कि आगामी दिनों में गिरोह के आरोपी कॉल सेंटर बंद कर फरार होने वाले थे। किराये के जिस मकान में कॉल सेंटर संचालित हो रहा था, उसके मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। आरोपियों ने करीब चालीस हजार रुपये किराये पर हॉल लिया था। इसी में ठगी का पूरा सेटअप बनाया गया था।

ये भी पढ़ें:कालिंदी कुंज से डिंडन तक ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, CEO ने मांगी रिपोर्ट

आरोपियों के खिलाफ पहले से शिकायतें दर्ज

जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर विभिन्न राज्यों से संबंधित शिकायतें पहले से दर्ज हैं। आरोपियों के निशाने पर सुदूर राज्यों के लोग होते थे, क्योंकि वे बार-बार नोएडा आने में सक्षम नहीं होते। आरोपियों के खातों की जांच की जा रही है। यदि ठगी की रकम की पुष्टि होती है तो पीड़ितों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।