Hindi Newsएनसीआर Newsnoida roads repair work start soon
नोएडावालों को खस्ताहाल सड़कों से मिलेगा निजात, अगले हफ्ते से शुरू होगी मरम्मत

नोएडावालों को खस्ताहाल सड़कों से मिलेगा निजात, अगले हफ्ते से शुरू होगी मरम्मत

संक्षेप:

नोएडा में बारिश थमने के बाद, अब सड़कों की मरम्मत का काम अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा, जिसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और फिलहाल, सड़कों पर मौजूद गड्ढों को भरने का काम जारी है।

Tue, 9 Sep 2025 11:06 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा शहर की सड़कों की मरम्मत का काम अगले सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल सड़कों पर हो रखे गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सड़कों की हालत खराब

इस समय सड़कों की हालत काफी खराब है। मुख्य सड़कों पर भी गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के साथ-साथ सड़कों की कंक्रीट भी पूरी तरह निकल चुकी है। सड़कों पर काफी मात्रा में धूल उड़ रही है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि करीब दो महीने से बारिश की वजह से सड़कों की एक साथ मरम्मत नहीं कराई जा सकी। जिन जगह से गड्ढे होने की जानकारी सामने आई, उनको बीते समय में भरा गया। अब फिर से गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में सभी वर्क सर्किल के अधिकारियों को गड्ढे भरने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शहर में सोमवार को कहीं बारिश नहीं हुई।

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि उम्मीद है कि अब बारिश में कमी आएगी। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि 15 सितंबर के आसपास से सड़कों की मरम्मत कराई जाए। अगले एक महीने में मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा।

प्राधिकरण के सीईओ संजय खत्री ने कहा कि सड़कों पर हो रखे गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।