दिल्ली के बाद नोएडा में आग भड़की, आवासीय सोसाइटी के फ्लैट में AC ब्लास्ट से हड़कंप; 2 लोग फंसे
Noida Fire: नोएडा के लोटस ब्लूबर्ड सोसाइटी में आज तड़के एक फ्लैट के एसी की इनडोर यूनिट में अचानक आग लग गई। इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Noida Fire: एक दिन पहले दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आगजनी में 21 लोग जलकर मर गए और 40 से अधिक झुलस गए। आज तड़के नोएडा की एक आवासीय सोसायटी में भी आगजनी की घटना सामने आई है। आगजनी में दो लोग फंस गए। हालांकि दोनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी के टावर सात के 14वें फ्लोर पर फ्लैट में लगे स्प्लिट एसी की इनडोर यूनिट में गुरुवार तड़के आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कमरे में सो रहे फ्लैट मालिक ने सोसाइटी की रखरखाव टीम और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि तड़के करीब सवा तीन बजे आग की सूचना मिली। यह भी बताया गया कि दो लोग फ्लैट में फंसे हैं। तत्काल पांच गाड़ियों संग टीम को रवाना किया गया, लेकिन फ्लैट के अंदर फंसे दो लोग पहले ही निकल गए थे। सोसाइटी के फायर सिस्टम से आग बुझा दी गई।
दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची
दमकल की चार गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं थी। अग्निशमन की गाड़ियों की जरूरत नहीं पड़ी। न ही कोई जनहानि हुई। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच मे एयर कंडीशन में ओवरहीटिंग से आग लगने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में एसी की ओवरहीटिंग को आग की वजह माना जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर में इस गर्मी एसी में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं और अब तक ऐसे 87 मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में स्पार्क मिंडा कंपनी में भी एसी यूनिट में आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-100 स्थित लोटस ब्लूबर्ड सोसाइटी के टावर-सात के एक फ्लैट में तड़के करीब सवा तीन बजे एसी की यूनिट में पटाखे जैसी आवाज के साथ आग लगने की सूचना मिली थी और बताया गया था कि फ्लैट में दो लोग फंसे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों के साथ अग्निशमन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। चौबे ने बताया कि हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही फ्लैट में मौजूद दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए थे और सोसाइटी के अग्निशमन तंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
एसी की ओवरहीटिंग के कारण आग की आशंका
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में एसी में अत्यधिक गर्मी (ओवरहीटिंग) के कारण आग लगने की आशंका है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर जिले में इस वर्ष गर्मियों के दौरान एसी में आग लगने की घटनाओं में काफी वृद्धि देखी गई है।
उन्होंने कहा, ''अब तक एसी यूनिट में आग लगने से संबंधित 87 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।'' उन्होंने कहा कि हाल में स्पार्क मिंडा कंपनी में भी एसी यूनिट में आग लगने के बाद भीषण आग भड़क गई थी, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


