यूपी AAP यूथ विंग के अध्यक्ष पंकज अवाना पर नोएडा में FIR; क्या हैं आरोप?

एएनआई, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा के एक सरकारी स्कूल में बिना मंजूरी के घुसकर वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में AAP यूथ विंग के यूपी अध्यक्ष पंकज अवाना पर FIR दर्ज की गई है। AAP नेता संजय सिंह ने इसे राजनीतिक कार्रवाई करार दिया है।

Pankaj Awana
AAP यूथ विंग यूपी के अध्यक्ष पंकज अवाना पर नोएडा के सेक्टर-49 थाने में FIR दर्ज की गई है।

आम आदमी पार्टी यानी AAP यूथ विंग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज अवाना के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-49 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक सरकारी स्कूल में बिना अनुमति के दाखिल होने और वीडियो बनाने का आरोप है। उन पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और पंकज अवाना का कहना है कि उत्तर प्रदेश में स्कूलों की हालत दिखाने के कारण उन पर यह कार्रवाई की गई है।

क्या हैं आरोप?

आम आदमी पार्टी यूथ विंग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज अवाना पर नोएडा के सेक्टर-51 के होशियारपुर गांव में एक सरकारी स्कूल में बिना इजाजत दाखिल होने और स्कूल के कामकाज का वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप है।

संजय सिंह बोले- स्कूलों की बदहाली दिखाने पर ऐक्शन

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी यूथ विंग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज अवाना के खिलाफ नोएडा में केस दर्ज किया गया है। यह केस इसलिए दर्ज किया गया क्योंकि पंकज ने नोएडा में सरकारी स्कूलों की बदहाली को सामने लाने की कोशिश की।

संजय सिंह का योगी आदित्यनाथ पर निशाना

संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि स्कूलों में बदलाव आया है। यदि ऐसा है तो स्कूल का वीडियो बनाने में क्या बुराई है? संजय सिंह ने सवाल किया कि क्या गरीबों के बच्चे नरक जैसी हालत में पढ़ेंगे? क्या कोई उनके लिए आवाज नहीं उठाएगा? आप नेता ने कहा कि स्कूलों को ठीक करना ही होगा।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

बताया जाता है कि स्कूल स्टाफ की शिकायत के बाद सेक्टर-49 थाने में मामला दर्ज किया गया। पंकज अवाना पर बिना इजाजत सरकारी स्कूल परिसर का वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप है। यह मामला 20 अगस्त को दर्ज किया गया था। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 333, 351(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में भी हुआ था ऐक्शन

यह घटना ग्रेटर नोएडा के एक सरकारी स्कूल में वीडियो रिकॉर्ड करने से जुड़े एक ऐसे ही मामले के बीच सामने आई है। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर पुलिस स्टेशन इलाके के तहत गुरीधरपुर सुनारसी के एक सेकेंडरी स्कूल में कथित तौर पर घुसने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए लगभग 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

पंकज अवाना बोले- नहीं डरेंगे

यह घटना ग्रेटर नोएडा के एक सरकारी स्कूल में वीडियो रिकॉर्ड करने से जुड़े एक ऐसे ही मामले के बीच सामने आई है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा के बादलपुर पुलिस स्टेशन इलाके के तहत गुरीधरपुर सुनारसी के एक सेकेंडरी स्कूल में कथित तौर पर घुसने और वीडियो रिकॉर्ड करने पर भी केस दर्ज किया गया था। इस घटना में लगभग 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। इस बीच पंकज अवाना ने कहा कि उनके खिलाफ FIR इसलिए दर्ज की गई है ताकि हम डर जाएं लेकिन हम ऐसे लोग नहीं हैं जो योगी की पुलिस से डर जाएं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsयूपी AAP यूथ विंग के अध्यक्ष पंकज अवाना पर नोएडा में FIR; क्या हैं आरोप?