नोएडा में नवविवाहिता का शव जलती चिता से उठा ले गई पुलिस, अंतिम संस्कार के बीच हड़कंप
गौतमबुद्ध नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नोएडा पुलिस नवविवाहिता के शव को जलती चिता से उठाकर ले गई। ससुरालियों पर बिना पुलिस को बताए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार का आरोप लगा है।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल पक्ष पर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने का आरोप लगा है। मामला घोड़ी बछेड़ा गांव का है। सूचना मिलने पर पुलिस श्मशान घाट पहुंची और जलती चिता से महिला के शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप है। शव का कुछ हिस्सा जल गया था।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब तीन महीने पहले गांव के ही रहने वाले अनुज चौहान से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक देर रात मोनिका का शव घर में पंखे से लटका मिला। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को तुरंत श्मशान घाट ले गए और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी।
पुलिस जलती चिता से शव उठाकर ले गई
आरोप है कि परिवार ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को चिता पर रखकर आग भी लगा दी थी। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही दादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जलती चिता से शव को बाहर निकलवाया। हालांकि तब तक शव का कुछ हिस्सा आग में झुलस चुका था।
संदिग्ध हत्या में पति समेत पांच पर मुकदमा
दादरी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का राज खुलेगा
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर इतनी जल्दी अंतिम संस्कार करने की कोशिश क्यों की गई।
अंतिम संस्कार के बीच बवाल
घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में भारी आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि मोनिका की मौत सामान्य नहीं थी और ससुराल पक्ष सबूत मिटाने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


