18 करोड़ कीमत वाला 3000 किलो मादक पदार्थ जलकर स्वाहा, नोएडा पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन दहन’

लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत करीब 3000 किलो मादक पदार्थ को नष्ट किया है। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 18.88 करोड़ रुपये बताई गई है।

18 करोड़ कीमत वाला 3000 किलो मादक पदार्थ जलकर स्वाहा, नोएडा पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन दहन’

Noida Police Operation Dahan: नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत करीब 18.88 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थों का नष्ट किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मंगलवार (23 जून) को एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न थानों में जब्त किए गए ड्रग्स को न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद तय नियम के तहत नष्ट किया गया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशा तस्करों पर शिकंजा कसने और युवाओं को नशे की लत से बचाने की दिशा में अहम कदम है।

कौन-कौन से मादक पदार्थ नष्ट किए गए?

'ऑपरेशन दहन' के तहत गांजा, चरस, डोडा, एमडीएम जैसे मादक पदार्थों का जलाकर राख किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इन सभी मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 18.88 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है।

  • गांजा: 2,918.67 किलोग्राम
  • चरस: 18.805 किलोग्राम
  • डोडा: 30.4 किलोग्राम
  • एमडीएमए (MDMA): 120 ग्राम
  • ड्रग्स की गोलियां: 1.77 किलोग्राम
  • हेरोइन: 1.12 किलोग्राम

कैसे जब्त किए गए थे ये मादक पदार्थ?

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इन्हीं अभियानों के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान इन मादक पदार्थों को अलग-अलग मामलों में बरामद किया गया था। बरामदगी के बाद एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए और जब्त मादक पदार्थों को सुरक्षित रखा गया।

Noida Police Operation Dahan

न्यायालय की अनुमति के बाद किया गया नष्ट

पुलिस ने बताया कि जब्त मादक पदार्थों के विनिष्टीकरण के लिए एक समिति का गठन किया गया था। इसके बाद सक्षम न्यायालय से अनुमति प्राप्त की गई और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी मादक पदार्थों को विधिवत नष्ट किया गया। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।

नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस थाने या डायल-112 पर दें। पुलिस का कहना है कि ‘नशा मुक्त समाज-सुरक्षित भविष्य’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए जनसहयोग भी उतना ही जरूरी है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsनोएडा पुलिस का ऑपरेशन दहन: 18 करोड़ कीमत वाला 3000 किलो नशीला पदार्थ जलकर स्वाहा