Hindi Newsएनसीआर NewsNoida Police new initiative for women safety, special centres will be set up in all police stations
नोएडा पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए शुरू की नई कवायद, सभी थानों में होगा यह काम

नोएडा पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए शुरू की नई कवायद, सभी थानों में होगा यह काम

संक्षेप: महिला सुरक्षा के लिए गौतमबुद्ध नगर जिले के थानों में बनी महिला हेल्प डेस्क को महिला सुरक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 20 सितंबर को इनका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके लिए सेक्टर-126 थाने में बने महिला सुरक्षा केंद्र को चुना गया है। 

Fri, 19 Sep 2025 07:36 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन के निर्देश पर गौतमबुद्ध नगर जिले के थानों में बनी महिला हेल्प डेस्क को महिला सुरक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 सितंबर को इनका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके लिए सेक्टर-126 थाने में बने महिला सुरक्षा केंद्र को चुना गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यह कवायद अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में की जा रही है। दुर्गा पूजा से पहले 19 सितंबर तक सभी थानों में महिला सुरक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए थानों में एक अलग कक्ष चिह्नित कर आवश्यक संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं होगा, बल्कि महिलाओं को एक ही स्थान पर परामर्श, मार्गदर्शन, सहयोग और संरक्षण जैसी व्यापक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

ये केंद्र थाने में आने वाली महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए वन-स्टॉप सपोर्ट सिस्टम के रूप में कार्य करेंगे। महिला सुरक्षा केंद्र की संरचना पुलिस चौकियों की तर्ज पर होगी।

पुलिस बल की तैनाती होगी

केंद्र में एक महिला या पुरुष इंस्पेक्टर/सब-इंस्पेक्टर को प्रभारी बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक से चार सब-इंस्पेक्टर, चार से 15 हेड कॉन्स्टेबल/कॉन्स्टेबल और एक से दो महिला होमगार्ड की तैनाती की जाएंगी। इन केंद्रों में नियुक्त पुलिस अधिकारी महिला संबंधी अपराधों की विवेचना भी करेंगे। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन में वर्तमान में 26 थाने हैं। सभी में महिला हेल्प डेस्क कार्यशील हैं।

सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे

प्रत्येक थाने में महिला सुरक्षा केंद्र के लिए अलग रूम में मेज, कुर्सी, अलमारी, कंप्यूटर, प्रिंटर, स्टेशनरी और रजिस्टर समेत सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही महिलाओं के लिए समुचित शौचालय व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। पूर्व में महिला हेल्प डेस्क के लिए दिए गए संसाधनों को भी इन नए केंद्रों में एकीकृत किया जाएगा। यह पहल महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम, पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने और उन्हें एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।