Hindi Newsएनसीआर NewsNoida Police barricade tied to car and dragged to make reel strict action on viral video
रीलबाजों ने कार से बांधकर घसीटा नोएडा पुलिस का बैरिकेड, वायरल वीडियो पर कड़ा ऐक्शन

रीलबाजों ने कार से बांधकर घसीटा नोएडा पुलिस का बैरिकेड, वायरल वीडियो पर कड़ा ऐक्शन

संक्षेप:

नोएडा पुलिस ने रील बनाने के लिए पुलिस के बैरिकेड को कार में रस्सी से बांधकर घसीटने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ। इसके बाद कार्रवाई की गई।

Jun 03, 2025 07:45 am ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)। हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नोएडा पुलिस ने रील बनाने के लिए पुलिस के बैरिकेड को कार में रस्सी से बांधकर घसीटने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ। इसके बाद कार्रवाई की गई। वायरल वीडियो यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के नजदीक का है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक व्यक्ति ने ‘एक्स’ पर वीडियो को पोस्ट कर लिखा कि कैसे कुछ लोग पुलिस को खुली चेतावनी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनको सोमवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान निशांत, सौरभ निवासी हबीबपुर और आर्यकेत निवासी चौगानपुर के रूप में हुई। तीनों गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र है। वायरल वीडियो फरवरी का बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रस्सी से बांधकर बैरिकेड को खींचकर वीडियो बना ली थी, जो अब आकर वायरल हुई।

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि वीडियो में जो पिस्तौल दिखाई दे रही है, वह असली नहीं, बल्कि लाइटर है।

89,500 रुपये का चालान काटा

ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर कार का 89,500 रुपये चालान किया है। ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में डालने और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

पहले भी ऐसे मामलों में कार्रवाई हो चुकी

पुलिस ने जिले की सड़कों पर रील बनाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पहले भी चालान काटने की कार्रवाई की गई। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में कार से रील बनाकर ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक का पुलिस ने 45 हजार रुपये का चालान किया था। इससे पहले एक कार का 35 हजार रुपये का चालान किया गया था।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।