Hindi Newsएनसीआर NewsNoida Phase-2 route closed under Bhangel Elevated Road know reason
भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे कम नहीं हो रही आफत, नोएडा फेज-2 जाने का रास्ता बंद

भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे कम नहीं हो रही आफत, नोएडा फेज-2 जाने का रास्ता बंद

संक्षेप:

नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड शुरू होने से नोएडा सेक्टर-37 से फेज टू की ओर आना-जाना आसान हो गया, लेकिन एलिवेटेड रोड के नीचे आफत अब भी कम नहीं हो रही। एलिवेटेड रोड के नीच से सीधे फेज टू की ओर आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है।  

Dec 16, 2025 09:03 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा, विक्रम शर्मा
share Share
Follow Us on

नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड शुरू होने से नोएडा सेक्टर-37 से फेज टू की ओर आना-जाना आसान हो गया, लेकिन एलिवेटेड रोड के नीचे आफत अब भी कम नहीं हो रही। एलिवेटेड रोड के नीच से सीधे फेज टू की ओर आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। ऐसे में लोगों को सेक्टर-82, 93 की ओर से चक्कर काटकर आना-जाना पड़ रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेक्टर-49 बरौला, सलारपुर, भंगेल के अलावा सेवन एक्स सेक्टर-74, 75, 76, 77, 78, 79 के अलावा सेक्टर-100, 107 समेत कई सेक्टर के लोगों को सीधे फेज टू की ओर आने-जाने वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसकी वजह यह है कि नोएडा प्राधिकरण ने एलिवेटेड रोड के नीचे से फेज टू की ओर सीधे आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया है। ऐसे में लोगों को सेक्टर-82 बस टर्मिनल के बराबर से होकर सेक्टर-93 होते हुए जाना पड़ रहा है। इसी तरह लोग आ-जा रहे हैं। लोगों को करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर काटकर आना-जाना पड़ रहा है।

सेक्टर-78 अंतरक्षित गोल्फ व्यू में रहने वाले रोहित त्यागी ने बताया कि एलिवेटेड रोड के नीचे रास्ता बंद होने से काफी दिक्कत हो रही है। सेक्टर-82 से चक्कर काटकर आना-जाना पड़ रहा है।

भंगेल गांव के रहने वाले संजीव शर्मा का कहना है कि गांव के सामने सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। सीधे फेज के एनएसईजेड की ओर करीब 2 किलोमीटर का रास्ता है, लेकिन 10 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है।

बरौला से भंगेल के बीच सड़क भी बननी शुरू नहीं

बरौला से भंगेल के बीच दोनों तरफ कई जगह सड़क टूटी पड़ी है। गड्ढे हो रखे हैं। एलिवेटेड रोड व नीचे की सड़क समेत अन्य काम कराने का जिम्मा नोएडा प्राधिकरण ने सेतु निगम को दिया था। अब एलिवेटेड रोड शुरू होने के बाद सेतु निगम ने नीचे सड़क व नाला बनाने समेत अन्य काम कराने की शुरुआत तक नहीं की है। उल्टे एलिवेटेड रोड बनाने में अधिक खर्चा आने का हवाला देते हुए प्राधिकरण से और पैसे मांग रहा है। इसके अलावा नीचे सड़क बनाने समेत अन्य काम कराने से सेतु निगम तैयार नहीं हो रहा है।

हादसे की आशंका को देखते हुए किया गया बंद

भंगेल से फेज टू की ओर जाने के लिए सड़क इतनी चौड़ी नहीं है कि ठीक ढंग से एक गाड़ी निकल सके। बराबर में नाला होने की वजह से ज्यादा जगह नहीं है। इस वजह से यह रास्ता बंद किया गया है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि इसी तरह फेज टू की ओर से आते समय भी सड़क कम चौड़ी है। एक गाड़ी तो निकल सकती है लेकिन बराबर में बिजली घर का पोल लगे होने के कारण कोई भारी वाहन उतरते समय पलट सकता है। इसके अलावा यहां से वाहन चालक विपरीत दिशा में भी आ रहे थे। इस वजह से यह रास्ता भी बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण से जल्द सड़क बनवाने के लिए कहा गया है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।