नोएडा की निक्की भाटी को जिंदा जलाए जाने का दावा करने वाली बहन कंचन पलट गई, किन शर्तों पर समझौता
ग्रेटर नोएडा में पिछले साल कथित तौर पर जिंदा जलाकर मार दी गई निक्की की बहन कंचन अब पुराने दावे से पलट गई है। उसने कोर्ट में अपना बयान बदल लिया है। पिता ने कहा कि कंचन का घर बसाने के लिए पंचायत में समझौता किया गया।

नोएडी की निक्की आपको याद है ना, वही जिसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई थी। उसी घर में ब्याही गई सगी बहन ने दावा किया था कि पति और सास समेत ससुराल के लोगों ने निक्की को जिंदा जलाकर मार दिया। लेकिन अब मामला पूरी तरह पलट गया है। निक्की की बहन कंचन अब कोर्ट में अपने बयान से पलट गई है तो मायकेवालों ने पंचायत में समझौता कर लिया।
निक्की मामले में दोनों पक्षों के बीच पंचायत में समझौता हो गया। पंचायत में तय हुआ है कि निक्की की बहन कंचन ससुराल नहीं जाएगी। वह पति के साथ दादरी में रहेगी। कंचन के कोर्ट में बयान दर्ज हुए थे, जिनमें वह अपने बयान से मुकर गई। बताया जा रहा है कि कंचन ने कहा है कि घटना के दिन घर में कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में अब आरोपी विपिन को जल्द जमानत मिलने की उम्मीद है।
सिरसा गांव निवासी निक्की की बहन कंचन ने 21 अगस्त 2025 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि निक्की को उसके पति विपिन भाटी, सास दया, ससुर सतवीर और जेठ रोहित ने मिलकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी पति विपिन भाटी को 23 अगस्त 2025 को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद सास दयावती, ससुर सत्यवीर और जेठ रोहित भाटी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
पंचायत में और क्या समझौते
इस मामले में फिलहाल सास, ससुर और जेठ जमानत पर जेल से बाहर हैं, जबकि आरोपी पति विपिन जेल में बंद है। अब इस मामले में घटना के नौ महीने बाद बेटी निक्की को इंसाफ दिलाने के लिए न्याय की गुहार लगा रहे पिता ने पंचायत में ससुराल पक्ष के लोगों से समझौता कर लिया। पिता भिखारी सिंह ने बताया कि बेटी कंचन का घर बसाने के लिए उन्होंने पंचायत का फैसला स्वीकार किया है। पंचायत में तय हुआ है कि कंचन अपनी ससुराल सिरसा नहीं जाएगी। वह सास और ससुर से अलग पति के साथ दादरी में रहेगी। कंचन के साथ निक्की का बेटा भी रहेगा। निक्की के पति विपिन के हिस्से की संपत्ति उसके बेटे के नाम होगी। पंचायत के समझौते को दोनों पक्षों ने स्वीकार किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अब निक्की को इंसाफ कैसे मिलेगा।
अब भाभी के लिए इंसाफ की मांग उठी
निक्की मामले में समझौते के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि निक्की की भाभी मीनाक्षी का भी पंचायत फैसला करवाए। निक्की के भाई का विवाह पल्ला गांव में हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही निक्की के परिवार और उसकी भाभी मीनाक्षी के परिवार में विवाद हो गया था। मीनाक्षी अपने मायके पल्ला में रह रही है। निक्की हत्याकांड के बाद मीनाक्षी ने भी न्याय मांगा था। अब फिर यह बात निकाल कर सामने आई है कि पंचायत मीनाक्षी और उसकी ससुराल के बीच भी समझौता करवा दे तो मीनाक्षी का घर भी बस जाएगा।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


