Hindi Newsएनसीआर Newsnoida news pickup van hits bridge railing and overturns some died
नोएडा में पुल की रेलिंग से टकरा कर पलटी पिकअप, 6 लोग 25 फीट नीचे गिरे, 2 की मौत

नोएडा में पुल की रेलिंग से टकरा कर पलटी पिकअप, 6 लोग 25 फीट नीचे गिरे, 2 की मौत

संक्षेप: नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के हिंडन पुल और एफएनजी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर रविवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। एक पिकअप वैन रेलिंग से टकरा कर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। 

Mon, 10 Nov 2025 01:05 AMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

गौतमबुद्धनगर जिले के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के हिंडन पुल और एफएनजी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर रविवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। एक पिकअप वैन रेलिंग से टकरा कर पलट गई। इससे पिकअप में बैठे 6 लोग पुल से नीचे गिर गए जबकि कई वाहन के नीचे दब गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। तीन की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। पिकअप में सवार लोग हिंडन नदी में मां काली की मूर्ति विसर्जित कर घर लौट रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हिंडन में मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो रविवार शाम को एफएनजी लिंक मार्ग स्थित पुल पर पलट गया। हादसे में टेंपो से उछलकर छह लोग 25 फीट नीचे सड़क के किनारे जमीन पर जा गिरे। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि कुल 14 लोग घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे एक टेंपो में करीब 16 से अधिक लोग सवार थे। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे। सभी लोग टैंपो में सवार होकर सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव आ रहे थे। बिसरख की ओर से एफएनजी की तरफ आने वाले मार्ग पर जैसे ही हिंडन पुल पार किया तो लिंक मार्ग पर चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

टेंपो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। छह लोग हवा में उछलकर करीब 25 फीट नीचे सड़क किनारे जमीन पर जाकर गिरे। उनके सिर, नाक से खून निकलने लगा। पुल के ऊपर और नीचे घायलों को बचाने के लिए राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पीआरवी, थाना पुलिस और चौकी प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस भी पहुंच गई। कुछ घायलों को एंबुलेंस से तो कुछ को पुलिस के वाहनों में रखकर अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के मुताबिक, पुल से नीचे गिरे दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय रंजीत और 42 वर्षीय वासुदेव के रूप में हुई है, जबकि शेष लोगों के हाथ और पैरों में चोट आई है। हादसे में घायल हुए सभी लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वे सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव में किराए पर रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से समाज के लोग एकत्र होकर काली देवी की पूजा करने में जुटे हुए थे। लोगों ने देवी की एक मूर्ति भी स्थापित की थी। रविवार दोपहर पूजा संपन्न होने के बाद हिंडन में मूर्ति विसर्जित करने गए थे। उसी समय हादसा हो गया।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।