मौसी की बेटी से कराना चाहता था दोस्त की शादी, ताकि बने रहे 'संबंध'; विरोध पर कर दी उसकी मां की हत्या
आरोपी इसी मुद्दे पर बातचीत करने फूलजहां के घर पहुंचा था। जहां उसने एक बार फिर शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन मृतका ने साफ इनकार कर दिया। इसी बात से आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने आवेश में आकर चाकू से कई वार कर महिला की हत्या कर दी।

नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। यह सनसनीखेज वारदात बुधवार को ग्राम सर्फाबाद में सामने आई थी, जहां एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद शफीक (45 साल) उर्फ जावेद पुत्र फतहेहार मोहम्मद उर्फ बुदुल के रूप में हुई है, आरोपी को टिवोली फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी का मृतका के बेटे के साथ समलैंगिक संबंध था, जिसे लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतका फूलजहां को आरोपी का उसके बेटे के साथ मेलजोल बिल्कुल पसंद नहीं था और वह इसका विरोध करती थी। इसी कारण दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हो चुकी थी।
मौसी की बेटी से कराना चाहता था दोस्त की शादी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतका के बेटे से मिलते रहने के लिए एक योजना बना रहा था। इसके तहत वह अपनी मौसी की बेटी की शादी मृतका के बेटे से कराना चाहता था, ताकि उसका घर में आना-जाना बना रहे। लेकिन मृतका इस प्रस्ताव के लिए लगातार मना कर रही थी।
दोस्त की मां रिश्ते में बन रही थी रोड़ा, कर रही थी विरोध
15 अप्रैल को भी आरोपी इसी मुद्दे पर बातचीत करने फूलजहां के घर पहुंचा था। जहां उसने एक बार फिर शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन मृतका ने साफ इनकार कर दिया। इसी बात से आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने आवेश में आकर चाकू से कई वार कर महिला की हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। स्थानीय स्तर पर सुराग जुटाए गए और आरोपी की तलाश में टीमें गठित कीं। लगातार कोशिशों के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मूल रूप से फतेहपुर के गाजीपुर का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से फतेहपुर जिले के गाजीपुर कस्बे का निवासी है, और वर्तमान में नोएडा के सर्फाबाद गांव में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध चाकू और मृतका का टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। स्थानीय लोगों के बीच इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
रिपोर्ट- रवि प्रकाश सिंह रैकवार
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।


