Hindi Newsएनसीआर NewsNoida jobs boom over 24000 youths found employment in last four months says EPFO data
नोएडा में आई रोजगार की बहार, 4 माह में 24 हजार से अधिक युवाओं को मिली जॉब

नोएडा में आई रोजगार की बहार, 4 माह में 24 हजार से अधिक युवाओं को मिली जॉब

संक्षेप:

नोएडा में चार माह में 24 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिली है। वहीं, दोबारा नौकरी प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या 98,211 है। ईपीएफओ में इन लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। पहली बार नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

Dec 18, 2025 07:09 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा में चार माह में 24 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिली है। वहीं, दोबारा नौकरी प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या 98,211 है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में इन लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। पहली बार नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ईपीएफओ के अनुसार, यह योजना एक अगस्त 2025 से लागू है और इसका लाभ एक अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच सृजित नौकरियों पर मिलेगा। इसका लक्ष्य देश में दो वर्ष में 3.5 करोड़ से ज्यादा रोजगार पैदा करना है और यह युवाओं को पहली नौकरी पर 15,000 और कंपनियों को 3,000 प्रोत्साहन राशि देंगी।

ये भी पढ़ें:नोएडा में 492 कंपनियां हो गईं बंद, UP सरकार की की जांच में हुआ खुलासा

भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे ने कहा कि इस साल एक अगस्त से नोएडा में 817 कंपनियों में 24358 लोगों ने पहली बार नौकरी प्राप्त की है। वहीं, दोबारा नौकरी जॉइन करने वाले लोगों की संख्या 98211 है। उन्होंने कहा कि इस संख्या में अभी और इजाफा होगा।

पोर्टल पर कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन : इस योजना के तहत रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए नए युवाओं को दो किस्तों में 15 हजार रुपये तक और कंपनियों को प्रति नए कर्मचारी तीन हजार रुपये प्रति माह तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

एक लाख रुपये तक के मासिक वेतन वाले कर्मचारियों को ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा। इसका उद्देश्य इस वर्ष पहली अगस्त से विनिर्माण क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए, सभी क्षेत्रों में रोजगार सृजन, रोजगार क्षमता और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है। कंपनियां www.pmvbry.epfindia.gov.in या www.pmvbry.labour.gov.in पर जाकर एकमुश्त रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसमें मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र पर खास ध्यान दिया गया है।

ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में नीमराणा की तर्ज पर जापानी सिटी बसाने की तैयारी,यीडा का ये प्लान

इस तरह से मिलेगी किस्त: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अनुसार पहली किस्त छह महीने की सेवा पूरी करने के बाद मिलेगी। वहीं दूसरी किस्त 12 महीने की सेवा और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करने के बाद। यह राशि आधार-लिंक्ड सीधे लाभ हस्तांतरण द्वारा बैंक खाते में मिलेगी।

योजना से राहत

फेस टू स्थित एक गारमेंट कंपनी में हाल ही में नियुक्त हुए रवि ने कहा कि नौकरी और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के 15 हजार रुपये मिलने से काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस राशि को वे एफडी के तौर पर फिक्स कर देंगे।

किस्तों में रकम मिलेगी

सेक्टर-58 स्थित एक फैक्ट्री में नियुक्त विष्णु ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15 हजार रुपये भले ही दो किस्तों में मिलेंगे, लेकिन यह काफी मददगार होंगे। इस तरह की योजनाएं नौकरी में एक तरह की स्फूर्ति का काम करती हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।