नोएडा एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार, उद्गघाटन से पहले आए वीडियो में देखिए अंदर-बाहर का शानदार नजारा
इस हवाई अड्डा शुरुआत में सालाना 50 लाख यात्री उड़ान भर सकेंगे। हवाई अड्डे को एक रनवे से 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख कई बार बदल चुकी है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यहां टर्मिनल बिल्डिंग से लेकर एयरपोर्ट सर्विलांस रडार और नेविगेशन सिस्टम तक हर प्रकार के उपकरण की व्यवस्था हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार को एक्स पर एयरपोर्ट के कार्य प्रगति का वीडियो भी साझा किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है। मुख्य सचिव की ओर से एक्स पर साझा किए गए वीडियो में एयरपोर्ट के संचालन के लिए जरूरी हर पहलु की प्रगति के बारे में बताया गया है।
इनमें एयरपोर्ट की एक्सिस रोड से लेकर ईंधन टैंक, ऑपरेशन सेंटर, जल और सीवेज व्यवस्था, चेक पोस्ट, टर्मिनल बिल्डिंग, घरेलू टर्मिनल काउंटर, ईगेट्स, बैगेज हैंडलिंग, लाउंज, विमानों को खड़ा करने के लिए एप्रन, कार्गो टर्मिनल, सोलर फॉर्म, एटीसी, ग्राउंड हैंडलिंग के वाहनों के लिए सीएनजी पंप, ईवी चार्जिंग स्टेशन, रनवे, नेगिवेशन सिस्टम, टेक्सी-वे इत्यादि के कार्यों को दर्शाया गया है।
कुल मिलाकर अब एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सिर्फ एयरोड्रम लाइसेंस से संबंधित औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जो अंतिम चरण में बताई गई हैं। एयरपोर्ट का प्रथम चरण कुल 1334 हेक्टेयर में विकसित हुआ है। एयरपोर्ट के रनवे पर दिसंबर 2024 में इंडिगो के यात्री विमान को उतारकर ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा था। वर्ष 2025 में अक्तूबर अंत और नवंबर के पहले सप्ताह में भी रनवे पर छोटे विमान को उतारकर उपकरणों को परखा गया था। एयरपोर्ट बना रही कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने दो बार स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को यात्री बनाकर चेक इन, बोर्डिंग और बैगेज हैंडलिंग समेत अन्य यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को परखा था। उद्घाटन के बाद यह प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा।
यहां देखिए वीडियो
हर वर्ष 50 लाख यात्री उड़ान भर सकेंगे
इस हवाई अड्डा शुरुआत में सालाना 50 लाख यात्री उड़ान भर सकेंगे। हवाई अड्डे को एक रनवे से 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। 80 प्रतिशत यात्री क्षमता पूरी होने के बाद, दूसरे रनवे और टर्मिनल भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा।
कई बार तारीख बढ़ चुकी
एयरपोर्ट का संचालन 29 सितंबर 2024 को होना था, लेकिन निर्माण कार्य पूरा न होने के चलते तिथि को बढ़ाकर 17 अप्रैल 2025 कर दिया। इसके बाद 30 नंवबर को उद्घाटन की घोषणा हुई। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद अफसरों ने 15 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा कर उड़ान शुरू होने का दावा किया, लेकिन उड़ानों पर फिर ब्रेक लग गया।
आसपास के सेक्टरों में भूमि खरीदी जा रही
नोएडा एयरपोर्ट के आसपास के इलाके को भी यीडा ने विकसित करने की तैयारी तेज कर दी है। एयरपोर्ट के आसपास सेक्टर-8, 8डी, 11, 4ए, 5ए और 5 को विकसित करने के लिए तेजी से भूमि खरीदी जा रही है। सेक्टर-8डी लॉजिस्टिक और वेयर हाउस प्रस्तावित हैं। यीडा सेक्टर-8डी के लिए थोरा और दयौरार गांव की जमीन खरीदी जा रही है।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप



