Hindi Newsएनसीआर Newsnoida international airport jewar opening january 2026 employment growth engine up export
नोएडा एयरपोर्ट पर जनवरी से उड़ान की तैयारी, 2026 में मिलेंगे 5 लाख नए रोजगार

नोएडा एयरपोर्ट पर जनवरी से उड़ान की तैयारी, 2026 में मिलेंगे 5 लाख नए रोजगार

संक्षेप:

जनवरी 2026 से शुरू होने वाला नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा, जो 5 लाख से अधिक रोजगार पैदा करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के निर्यात में 300% की वृद्धि सुनिश्चित करेगा।

Jan 01, 2026 07:12 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

नया साल में गौतमबुद्ध नगर जिले को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप सबसे बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जनवरी से इसके संचालन की उम्मीद है। इसके शुरू होने के बाद गौतमबुद्ध नगर सबसे अधिक रोजगार देने वाला जिला होगा, जो पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने के साथ प्रदेश का प्रमुख ग्रोथ इंजन बनेगा।

सरकारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का दावा है कि इसके शुरू होने के बाद 2026 में ही पांच लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। यह दिल्ली एनसीआर का दूसरा अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट होने के साथ ही एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा। यह एयरपोर्ट सिर्फ गौतमबुद्ध नगर जिले की नहीं बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर की तस्वीर बदलने को तैयार है। एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होने के साथ ही जिले में पिछले पांच सालों में सवा लाख नए उद्योग स्थापित हो चुके हैं। प्रदेश-केंद्र सरकार और विभिन्न विभागों के अधिकारियों का दावा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट न सिर्फ अकेले गौतमबुद्धनगर जिले, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास को नई रफ्तार देगा। यह इलाका न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश का प्रमुख ग्रोथ इंजन बनेगा। इसके बूते प्रदेश का व्यापार काफी आगे पहुंचेगा और दुनियाभर में यहां के उत्पाद एयरपोर्ट की वजह से आसानी से पहुंच सकेंगे।

कई शहरों

noida airport

कई शहरों में बढ़ेगा निवेश

एयरपोर्ट के निर्माण से गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और हरियाणा के जिलों में अनेक अहम परियोजनाएं आई हैं। गौतमबुद्ध नगर में सबसे अधिक निवेश आने का प्रमुख कारण भी यह एयरपोर्ट ही है।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के दावों के अनुसार इस एयरपोर्ट के कारण उत्तर प्रदेश से होने वाले एक्सपोर्ट में तीन सौ फीसदी से अधिक का उछाल आने की उम्मीद है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में एयरपोर्ट के कारण 70 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और यहां पर बड़ी संख्या में नई इंडस्ट्री स्थापित होंगी। इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरा करने में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के अलावा संबंधित जिलों के विकास प्राधिकरण जुटे हैं। नोएडा प्राधिकरण ने भी नए नोएडा के विकास के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। नए नोएडा के तहत कई नए उद्योग स्थापित होंगे।

एयरपोर्ट पर पहले दिन से कार्गो फ्लाइट शुरू होंगी

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहले दिन से कार्गो फ्लाइट शुरू होंगी। ऐसे में पहले दिन से ही लगभग 50 मिलियन टन कार्गो का आयात निर्यात होने का अनुमान है। नोएडा, ग्रेनो और गाजियाबाद से जो सामान रोज आईजीआई एयरपोर्ट से विदेश निर्यात होता है, इसके शुरू होने पर उद्यमी नोएडा से उसे विदेश भेज सकेंगे।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
;;;