Hindi Newsएनसीआर Newsnoida international airport flight start day one trial success
इधर उद्घाटन उधर फ्लाइट्स शुरू... नोएडा एयरपोर्ट पर पहले दिन से ही उड़ानें संभव

इधर उद्घाटन उधर फ्लाइट्स शुरू... नोएडा एयरपोर्ट पर पहले दिन से ही उड़ानें संभव

संक्षेप:

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्टिंग के सफल होने के बाद एयरोड्रम लाइसेंस 15 नवंबर तक मिलने की उम्मीद है, जिससे एयरपोर्ट के शुभारंभ के दिन से ही घरेलू उड़ानें शुरू हो सकती हैं और प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

Thu, 6 Nov 2025 07:16 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुभारंभ के दिन से ही उड़ानें संभव हैं। रनवे पर कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्टिंग (ट्रायल) सफल रहा है, जिससे 15 नवंबर तक एयरोड्रम लाइसेंस मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकारी ने बताया कि नवंबर अंत तक नोएडा एयरपोर्ट के शुभारंभ की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। अबतक पहले शुभारंभ और उसके करीब एक माह बाद से उड़ानें शुरू करने की योजना थी। इसमें सबसे बड़ी रुकावट एयरोड्रम लाइसेंस की बताई गई थी। कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्टिंग सफल होने के बाद एकत्रित डाटा अब डीजीसीए को भेजा जा चुका है।

अध्ययन के आधार पर ही लाइसेंस मिलेगा, जिसमें 10 दिनों का समय लग सकता है। उम्मीद है कि 15 नवंबर तक यह लाइसेंस मिल जाएगा, जिसके मिलने के बाद शुभारंभ के दिन से उड़ानें संभव हो पाएंगी। एक या दो उड़ानों पर ही विचार चल रहा है।

घरेलू विमानों के साथ शुरुआत की जाएगी

एयरपोर्ट की शुरुआत घरेलू उड़ानों के साथ होगी। देश के 10 बड़े शहरों के लिए उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। जब सब स्थिर हो जाएगा, तब 24 घंटे की उड़ानें शुरू होंगी और अगले वर्ष जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू कर दी जाएंगी। एयरपोर्ट पर ऑपरेशनल रेडीनेस एंड एयरपोर्ट ट्रांसफर (ओआरएटी) के तहत टर्मिनल ट्रायल किया जा चुका है। इसका उद्देश्य एयरपोर्ट की सभी सुविधाएं, सिस्टम और उपकरण को परखना रहा।

तीन एयरलाइंस से करार हो चुका

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) ने एयर इंडिया, अकासा और इंडिगो के साथ करार किया है। खास बात यह है कि फिलहाल कैट-3 जैसे उपकरण स्थापित न होने से शुरुआत में दिन के समय ही उड़ानें शुरू की जाएंगी। उक्त उपकरण से अत्यंत धुंध और कम विजिबिलिटी में ही सफल लैंडिंग संभव है। सभी उपकरण स्थापित होने के बाद धीरे-धीरे रात में उड़ानें शुरू की जाएंगी। प्रथम चरण में 1.2 करोड़ यात्री प्रतिवर्ष की क्षमता होगी।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।