Hindi Newsएनसीआर Newsnoida international airport dgca meeting commercial flight approval license
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर DGCA अधिकारियों संग बड़ी बैठक आज, उड़ानें शुरू करने पर आखिरी मुहर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर DGCA अधिकारियों संग बड़ी बैठक आज, उड़ानें शुरू करने पर आखिरी मुहर

संक्षेप:

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर व्यावसायिक उड़ानें शुरू करने के लिए आज उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव, डीजीसीए और बकास के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे, जिसके बाद एयरपोर्ट के लिए एयरोड्रम लाइसेंस मिलने और टिकट बुकिंग सेवा शुरू होने का रास्ता खुलने की उम्मीद है।

Nov 20, 2025 08:16 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर व्यावसायिक उड़ानें शुरू करने की आखिरी मुहर पर गुरुवार को मंथन किया जाएगा। इसके लिए उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार एयरपोर्ट साइट पर अधिकारियों के साथ समीक्षा कर तैयारियों को परखेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि गुरुवार को एयरपोर्ट साइट पर दोपहर तीन बजे अपर मुख्य सचिव निरीक्षण कर बैठक करेंगे। इस बैठक में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और नागरिक सुरक्षा उड्डयन ब्यूरो (बकास) के अधिकारी भी शामिल होंगे। एयरपोर्ट साइट पर उड़ानें शुरू होने से पहले तैयारियों पर होने जा रही यह बैठक काफी अहम होगी, इसकी समीक्षा के बाद ही एयरोड्रम लाइसेंस का रास्ता खुलने की उम्मीद है।

बता दें कि नोएडा एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य पूरा हो गया है। एयरपोर्ट पर 18 नवंबर से लगातार सुरक्षा उपकरण समेत अन्य संसाधनों की टेस्टिंग जारी है। रनवे पर विमान उतारकर ट्रायल हो चुका है। इसके लिए कई बार विमानों को उतार कर जांच की जा चुकी है। साथ ही, टर्मिनल पर भी यात्री सुरक्षा के दृष्टिगत चेक- इन से लेकर बोर्डिंग तक का ट्रायल कर तैयारियां परखी जा चुकी हैं।

टिकट बुकिंग सेवा 30 दिन पहले शुरू होगी

नोएडा एयरपोर्ट पर पहले घरेलू और कार्गो फ्लाइट ही शुरू होगी। उड़ानें शुरू होने से 30 दिन पहले आईटा की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग सेवा शुरू हो जाएगी। हालांकि, यह समय सीमा एयरोड्रम लाइसेंस पर निर्भर करती है। इसके बाद ही यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।