नोएडा एयरपोर्ट पर लगा 'क्रैश रेटेड बॉलार्ड सिस्टम’, घुसपैठ करना नामुमकिन

नोएडा एयरपोर्ट पर लगा 'क्रैश रेटेड बॉलार्ड सिस्टम’, घुसपैठ करना नामुमकिन

संक्षेप:

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए ‘क्रैश रेटेड बॉलार्ड सिस्टम’ सक्रिय कर दिया गया है, जो किसी भी अनधिकृत वाहन को मिलीसेकंड में मलबे में बदल देगा और रनवे से एक किलोमीटर पहले ही खतरे को निष्क्रिय करने में सक्षम है।

Oct 22, 2025 07:54 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, आशीष धामा। ग्रेटर नोएडा
share

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन होगा। किसी भी अनधिकृत (घुसपैठिया) वाहन को मिलीसेकंड में मलबे का ढेर बनाने के लिए यहां पर क्रैश रेटेड बॉलार्ड सिस्टम सक्रिय कर दिया गया है। इसे एयरपोर्ट के पूर्वी-पश्चिमी द्वार पर स्थापित किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एयरपोर्ट पर सुरक्षा तंत्र स्थापित करने वाली ईसेक सिक्योरिटी कंसल्टेंट कंपनी के परियोजना प्रबंधक अजित सिंह यादव ने बताया कि उन्नत तकनीक के सुरक्षा तंत्र को स्थापित कर इसे कुछ दिन पूर्व एयरपोर्ट प्रबंधन के हवाले किया गया है। यह बॉलार्ड सिस्टम किसी भी वाहन को कुछ ही क्षण में रोकने और नष्ट करने की क्षमता रखता है। यह किसी भी संभावित खतरे को रनवे के एक किलोमीटर पहले ही निष्क्रिय कर देगा। बॉलार्ड सिस्टम के तहत सड़क पर जमीन के नीचे उच्च ताकत के मोटे गोल खंभे फिट किए जाते हैं, इनमें कुछ स्थायी होते हैं और कुछ उठने बिछने वाले होते हैं। यदि कोई वाहन बिना अनुमति के प्रवेश का प्रयास करता है तो बाहरी सैंसर, एआई युक्त कैमरों और रिन्यू फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन सिस्टम नंबर प्लेट स्कैन करेंगे और अनधिकृत जोन में प्रवेश करते ही जमीन में लगे उच्च ताकत के गोल खंभे ऊपर आ जाएंगे। द्वार पर बूम बैरियर के साथ टायर किलर भी लगाए गए हैं, जो अलर्ट मिलते ही लंबी नुकीली कीलें टायर को नष्ट कर वाहन को निष्क्रिय करने में मदद करेगी।

टर्न स्टाइल सिस्टम भी लगा

परिसर में टर्न स्टाइल सिस्टम भी सक्रिय किया जा चुका है, जो मानव प्रवेश को नियंत्रित करने के साथ और अधिक सख्त बनाएगा।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।