Hindi Newsएनसीआर Newsnoida husband kills wife lover for suspecting illicit relation slits his throat in home
नोएडा में पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने की युवक की हत्या, घर पर ही चाकू से रेत डाला गला

नोएडा में पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने की युवक की हत्या, घर पर ही चाकू से रेत डाला गला

संक्षेप:

नोएडा के फेज-तीन थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने गढ़ी गोल चक्कर के पास सर्विस रोड से आरोपी को साथी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

Sun, 2 Nov 2025 05:56 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा के फेज-तीन थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने गढ़ी गोल चक्कर के पास सर्विस रोड से आरोपी को साथी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस के मुताबिक, गढ़ी चौखंडी गांव की गली नंबर-नौ में बने कमरे में अलीगढ़ के नोजलपुर गांव निवासी अमित पत्नी व तीन बच्चों संग किराये पर रहता है। पड़ोस में रबूपुरा निवासी राहुल भी रहता था। राहुल की पत्नी और तीन बच्चे परिवार सहित रबूपुरा में ही रहते हैं। वह अमित के घर के पास किराये पर रहता था। सभी फैक्ट्रियों में साफ-सफाई का काम करते हैं। राहुल जिस फैक्ट्री में काम करता था, उसी फैक्ट्री में अमित की पत्नी भी काम करती है। दोनों साथ-साथ फैक्ट्री में काम करने जाते और आते थे, जबकि अमित दूसरी फैक्ट्री में जिला जौनपुर के नंगलीपुर गांव निवासी उमेश के साथ काम करता है। अमित और उमेश दोनों घनिष्ठ दोस्त हैं।

राहुल का अक्सर अमित के घर आता और खाना खाता था। शुक्रवार रात राहुल शराब के नशे में अमित के घर पर पहुंचा। वहां पर नशे में हंगामा करने पर अमित के बेटे और आसपास के किरायेदारों ने खदेड़ दिया। सभी ने घर का ताला लगा लिया। अमित और उसकी पत्नी बाजार गए हुए थे। बाजार से दोनों वापस लौटे तो राहुल उन्हें गेट पर हंगामा करता मिलता। मौका पाकर वह दोबारा घर में घुस आया।

इसी दौरान अमित ने उमेश के साथ मिलकर राहुल के गले पर चाकू मार दिया। लहूलुहान हालत में राहुल पड़ा मिला था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहुल को नजदीक के अस्पताल ले गए। वहां पर राहुल की मौत हो गई।

सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पत्नी से अवैध संबंध होने पर अमित ने उमेश के साथ मिलकर राहुल की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।