होली खेलने के बहाने पहुंचे घर, पत्नी के सामने पति को उतारा मौत के घाट; नोएडा में खौफनाक कांड

Aditi Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित सोसाइटी में बुधवार दोपहर पत्नी के सामने प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रेमिका, उसके दो भाइयों और एक पड़ोसी पर है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

होली खेलने के बहाने पहुंचे घर, पत्नी के सामने पति को उतारा मौत के घाट; नोएडा में खौफनाक कांड

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित सोसाइटी में बुधवार दोपहर पत्नी के सामने प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रेमिका, उसके दो भाइयों और एक पड़ोसी पर है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-75 स्थित आईवीवाई काउंटी सोसाइटी में प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। करीब चार वर्ष पहले साहिल की मुलाकात गाजियाबाद के विष्णु एन्क्लेव में रहने वाली प्रिया सोलंकी से हुई। प्रिया नोएडा की एक कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान दोनों का रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। प्रिया शादी करने के लिए साहिल पर दबाव बनाने लगी, लेकिन साहिल ने दूरी बनाना शुरू कर दिया।

इसी मुद्दे पर बात करने के लिए बुधवार दोपहर प्रिया अपने भाई निखिल सोलंकी, लोकेंद्र उर्फ लब्बू सोलंकी और पड़ोसी लक्की के साथ कार से आईवीवाई काउंटी सोसाइटी पहुंची। होली पर मिलने के बहाने आए चारों को साहिल ने सोसाइटी में प्रवेश दिलाया। चारों सीधे साहिल के फ्लैट पर पहुंचे। जहां पर उन्हें साहिल की मां सीमा सिंघल मिलीं। जहां से आरोपियों को पता चला कि साहिल अपनी पत्नी के साथ ग्राउंड फ्लोर पर होली खेल रहा है, सभी लोग सीधे वहीं पहुंच गए। प्रिया ने फिर साहिल के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे साहिल ने ठुकरा दिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, तभी निखिल ने अवैध पिस्टल से साहिल को उसकी पत्नी के सामने गोली मार दी।

आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। परिजन ने आनन-फानन में साहिल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी। टीम ने कुछ ही देर में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान युवती के एक भाई निखिल सोलंकी को गुस्सा आ गया। अचानक उसने अवैध पिस्टल निकाली और साहिल सिंघल पर गोली चला दी। गोली लगते ही साहिल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर सोसाइटी में होली खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। साहिल की पत्नी अपने परिजनों की मदद से लहूलुहान साहिल को लेकर अस्पताल पहुंची।

शादी से मना करने पर वारदात

पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी साहिल सिंघल पहले से शादीशुदा था। उनके दो बच्चे हैं। इसके बावजूद वह पिछले चार वर्षों से युवती के साथ प्रेम संबंध में था। आरोपी पक्ष के मुताबिक, साहिल ने युवती को आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही पत्नी को तलाक देगा और उससे शादी कर लेगा। साहिल यह बात काफी लंबे समय से कर रहा था, लेकिन वादा पूरा नहीं कर रहा था। इसको लेकर दोनों के परिवार में नाराजगी चल रही थी। बुधवार को भी इसी बात को लेकर सोसाइटी में विवाद हुआ।

प्रॉपर्टी डीलर पर युवती को धमकी देने का आरोप

आरोपी पक्ष के मुताबिक, साहिल सिंघल द्वारा युवती को लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसको लेकर वह मोबाइल फोन से धमकी भी दे रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी पक्ष ने इस संबंध में गाजियाबाद के थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस उस मुकदमे के संबंध भी जानकारी जुटा रही है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।