Hindi Newsएनसीआर Newsnoida greater noida development 2026 jewar airport film city semiconductor plant skywalk
एयरपोर्ट से लेकर फिल्म सिटी तक… 2026 में कैसे बदलेगी नोएडा की तस्वीर? मिलेंगी ये सौगातें

एयरपोर्ट से लेकर फिल्म सिटी तक… 2026 में कैसे बदलेगी नोएडा की तस्वीर? मिलेंगी ये सौगातें

संक्षेप:

Noida@2026: वर्ष 2026 में नोएडा को जेवर एयरपोर्ट, अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी और पहली सेमीकंडक्टर इकाई की सौगात मिलेगी, साथ ही स्काईवॉक और नए अंडरपास बनने से लाखों लोगों का सफर और भी आसान हो जाएगा।

Jan 01, 2026 06:41 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इस साल कई बड़ी परियोजनाएं रफ्तार पकड़ेंगी। जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की तैयारी चल रही है। नोएडा में दो मेट्रो स्टेशनों के बीच स्काईवॉक पर लोग चल सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का काम शुरू होगा

यमुना सिटी के सेक्टर-21 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का 230 एकड़ में पहले चरण में काम होगा। इसे तीन वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। शहर में बनने वाली यह फिल्म सिटी आधुनिक तकनीकों से लैस होगी। कुल 1000 एकड़ में से 230 एकड़ में से 155 में औद्योगिक और 75 एकड़ में व्यावसायिक गतिविधियां होगी।

जनवरी में उड़ान शुरू करने की तैयारी

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उड़ान के लिए तैयार है। परियोजना का पहला चरण 1334 हेक्टेयर में विकसित हुआ है। यात्री सुविधाओं का परीक्षण दो बार सफल हो चुका है। रनवे पर विमान उतार कर जांच की जा चुकी है। अब जनवरी में उद्घाटन की तैयारी है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो की आपत्तियों को दूर करने में जुटा है। जल्द ही यह सभी काम पूरा होने का अनुमान है, जिससे एयरोड्रम मिलने की राह आसान हो जाएगी।

Noida projects

पहली सेमीकंडक्टर इकाई लगेगी

यीडा क्षेत्र में प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर इकाई का संचालन नववर्ष में होने जा रहा है। इसके लिए एचसीएल एवं फॉक्सकोन के संयुक्त उपक्रम वामा सुंदरी को सेक्टर-28 में 48 एकड़ भूमि आवंटन की तैयारी है। इसे अगले कुछ ही दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। यह उत्तरप्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर इकाई होगी। इससे क्षेत्र में 3706 करोड़ का निवेश आएगा। ये यूनिट में मोबाइल फोन, लैपटॉप, पीसी, ऑटोमोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स बनाएगी। यह उत्तर प्रदेश में बनने वाला पहला आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट प्लांट होगा।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में नए साल पर घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक अलर्ट, कई रास्ते बंद

स्काईवॉक से जुड़ेंगे मेट्रो स्टेशन

सेक्टर-51-52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ते हुए स्काईवॉक का निर्माण चल रहा है। इसकी शुरुआत फरवरी 2026 में हो जाएगी। यह करीब साढ़े चार सौ मीटर लंबा है। स्काईवॉक पर एयरपोर्ट की तर्ज पर ट्रेवलेटर लगाए गए हैं।सेक्टर-51 नोएडा से ग्रेनो के बीच चलने वाली एक्वा लाइन और सेक्टर-52 स्टेशन नोएडा-दिल्ली के बीच चलने वाली ब्लू लाइन का है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली@2026: मेट्रो, एक्सप्रेस-वे और नए अस्पतालों से बदलेगी राजधानी की तस्वीर

अंडरपास बनने से सफर आसान होगा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चारमूर्ति-गौड़ चौक पर बन रहा अंडरपास इस साल जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। अंडरपास शुरू होते ही लोगों का सफर आसान हो जाएगा। अभी यहां लोगों को जाम में जूझना पड़ रहा है। ग्रेनो वेस्ट का यह पहला अंडरपास होगा।

ये भी पढ़ें:यमुना एक्सप्रेसवे के पास बसेगा 'नया हाथरस', जानिए मास्टर प्लान 2041 में क्या

फिनटेक सिटी के लिए 90% भूमि अधिग्र्रहीत

यमुना सिटी में उत्तरभारत की पहली फिनटेक सिटी को भी विकसित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए 90 प्रतिशत तक जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। इसे गुजरात की गिफ्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी चल रही है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।