Hindi Newsएनसीआर NewsNoida Engineer Yuvraj Mehta Died Of Cardiac Arrest after car plundge into pil says autopsy report
हार्ट अटैक से हुई मौत, नोएडा में जान गंवाने वाले इंजीनियर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

हार्ट अटैक से हुई मौत, नोएडा में जान गंवाने वाले इंजीनियर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में हुए एक दर्दनाक हादसे में 27 साल सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि युवराज की मौत  हार्ट अटैक कारण हुई थी।

Jan 19, 2026 01:57 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में हुए एक दर्दनाक हादसे में 27 साल सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि युवराज की मौत दम घुटने और हार्ट अटैक (कार्डियक अरेस्ट) के कारण हुई थी। यह हादसा 17 जनवरी की सुबह घने कोहरे के दौरान हुआ, जब युवराज की कार अनियंत्रित होकर एक निर्माणाधीन इमारत के लिए खोदे गए लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। यह गड्ढा पानी से भरा हुआ था और नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाले के पास स्थित था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जा रहा है कि कार के गड्ढे में गिरने के बाद युवरजा 90 मिनट तक कार की छत पर खड़े रहे और मदद की गुहार लगाते रहे। हालांकि इसके बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना ने प्रशासन और निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोप लगाया है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे और रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी देरी हुई। पुलिस ने घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बीत सामने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवराज की मौत दम घुटने से हुई हैष रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट का भी जिक्र है।

एक अधिकारी की सेवा समाप्त, 2 को नोटिस

वहीं दूसरी ओर इस मामले में एक अधिकारी की सेवा समाप्त कर दी गई है जबकि दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर लापरवाही और सुरक्षा उपायों की कमी का आरोप लगाते हुए स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के मुताबिक, इस घटना के संबंध में दो रियल एस्टेट डेवलपर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम ने रविवार को इस घटना पर संज्ञान लेते हुए सड़क पर ब्लिंकर और संकेतक नहीं लगे होने की शिकायत पर यातायात प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रबंधक और प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान युवराज मेहता के रूप में हुई है, जो सेक्टर 150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, वह गुरुग्राम की एक प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत था और शनिवार तड़के काम से घर लौट रहा था तभी यह दुर्घटना हुई।

भाषा से इनपुट

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।