किडनी मरीजों को बड़ी राहत; नोएडा जिला अस्पताल में बढ़ेंगे डायलिसिस बेड, वेटिंग होगी कम

Feb 22, 2026 11:18 am ISTKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा जिला अस्पताल में डायलिसिस बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। इससे रोजाना 20 मरीजों को इलाज मिल सकेगा। प्रधानमंत्री डायलिसिस कार्यक्रम और आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को यह सुविधा मुफ्त मिलेगी। 

किडनी मरीजों को बड़ी राहत; नोएडा जिला अस्पताल में बढ़ेंगे डायलिसिस बेड, वेटिंग होगी कम

नोएडा जिला अस्पताल में मार्च से 10 बेड पर डायलिसिस की सुविधा मिलनी शुरू की जाएगी। वर्तमान में छह बेड पर मरीज डायलिसिस करा रहे हैं। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में डायलिसिस के लिए चार बेड के विस्तार से अगल वार्ड बनाने का काम चल रहा है। डायलिसिस के लिए 10 बेड का वार्ड बनने के बाद इसकी आधिकारिक शुरुआत की जाएगी। अस्पताल में प्रत्येक दिन यह सुविधा मरीजों को मिल रही है। मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मुफ्त डायलिसिस की सुविधा मिल रही है।

इन मरीजों को मुफ्त सुविधा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मिलने वाली इस सुविधा के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले और आयुष्मान कार्डधारकों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा देने का प्रावधान रखा गया है। नोएडा जिला अस्पताल में किडनी से संबंधित बीमारियों का विशेषज्ञ नहीं है।

प्राइवेट डॉक्टर की मदद से दी जा रही सुविधा

ऐसे में निजी डॉक्टर के परामर्श और जांच रिपोर्ट के आधार पर भी अस्पताल में यह सुविधा मरीजों को मिल रही है। निजी डॉक्टर के परामर्श और जांच रिपोर्ट की जांच जिला अस्पताल के डॉक्टर करते हैं। इसके बाद उन्हें यह सुविधा दी जाती है।

ज्यादा मरीज उठा सकेंगे लाभ

बेड बढ़ने से अधिक से अधिक मरीजों को इस सुविधा का लाभ मिल पाएगा। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि इस पर अभी काम चल रहा है। एक महीने में बढ़े हुए बेड के साथ डायलिसिस सेंटर शुरू होगा। आधिकारिक शुरुआत के बाद मरीजों का डायलिसिस शुरू कर दिया जाएगा।

35 प्रशिक्षु डॉक्टर जुड़े

जिला अस्पताल से जनवरी में 35 प्रशिक्षु डॉक्टर जुड़े थे। सभी डॉक्टर तीन महीने के प्रशिक्षण के लिए जिला अस्पताल में आए। इन डॉक्टरों की ड्यूटी अलग-अलग चिकित्सकीय विभागों में लगाई गई। इससे भी मरीजों को राहत मिली है, क्योंकि अस्पताल में करीब 300 बेड होने के बावजूद स्थायी डॉक्टरों की संख्या 100 बेड के अनुसार ही है। ऐसे में संविदा पर भी कई डॉक्टर काम कर रहे हैं।

रोजाना 12 मरीजों को सुविधा मिल रही

जिला अस्पताल में वर्तमान में प्रत्येक दिन 12 मरीजों का डायलिसिस होता है। इसके लिए दो शिफ्ट में काम होता है। चार बेड बढ़ने से प्रत्येक दिन आठ और मरीजों की डायलिसिस हो पाएगा यानि विस्तार के बाद प्रत्येक दिन 20 मरीजों का डायलिसिस होगा। डायलिसिस सेंटर में बेड के विस्तार के बाद इसे पांचवीं मंजिल से पहली मंजिल पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। पहली मंजिल पर चल रहे फिजियोथेरेपी सेंटर का विस्तार कर डायलिसिस सेंटर बनाया जाएगा। वहीं, फिजियोथेरेपी सेंटर पांचवीं मंजिल पर काम करेगा।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।