Hindi Newsएनसीआर Newsnoida crime search for woman head in drain how far investigation reached in blind murder
नाले में महिला के कटे सिर की तलाश, नोएडा ब्लाइंड मर्डर में कहां तक पहुंची जांच?

नाले में महिला के कटे सिर की तलाश, नोएडा ब्लाइंड मर्डर में कहां तक पहुंची जांच?

संक्षेप: नोएडा के सेक्टर-82 कट के पास बीते गुरुवार को नाले में एक महिला की सिर कटी लाश के मामले में पुलिस के हाथ 48 घंटे बाद भी खाली हैं। पुलिस ने शनिवार को 80 मीटर नाले की जेसीबी से सफाई करा कर सिर की तलाश की लेकिन महिला का सिर नहीं मिला।   

Sun, 9 Nov 2025 03:06 PMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा के सेक्टर-82 कट के पास बीते गुरुवार नाले में मिले महिला के सिर कटे शव मामले में पुलिस के हाथ 48 घंटे बाद भी खाली हैं। शनिवार को भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। घटनास्थल के पास वाले 80 मीटर नाले की जेसीबी की मदद से सफाई कराई गई। कई गाड़ी के चालकों को हिरासत में लिया गया, पर सफलता नहीं मिल सकी। स्वॉट और सीआरटी समेत अब कुल 13 टीमें महिला की पहचान करने और हत्यारोपी की तलाश में लग गई हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सिर और हथेली की तलाश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। शनिवार को गाजियाबाद, दिल्ली और नोएडा के उन आठ लोगों ने पुलिस से संपर्क किया, जिनके घर की महिलाएं या युवतियां बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई हैं। महिला के सिर और हथेली की तलाश में पुलिस ने शनिवार को भी सर्च अभियान चलाया। जंगलों, नालों, झाड़ियों और पार्कों समेत अन्य जगहों पर महिला के सिर को तलाशा गया।

जेसीबी की मदद से सफाई

इसके अलावा घटनास्थल के पास के 80 मीटर नाले की जेसीबी की मदद से साफ कराई गई। सेक्शन मशीन से पानी में शव को तलाश गया। डीसीपी नोएडा ने बताया कि घटना के संबंध में सुराग जुटाने के लिए शनिवार को पांच वाहन चालकों से विस्तृत पूछताछ की गई। कई गाड़ियों को कब्जे में भी लिया गया है। सेक्टर-82 कट के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे महिला का सिर कटा शव मिला था।

सिर काटकर फेंकी लाश

महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। हथेली भी गायब थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं की गई। पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर उसके शव को नोएडा में फेंका गया। पॉश इलाके में महिला की सिर कटी लाश मिलने का मुद्दा इस समय सुर्खियों में बना हुआ है।

शातिराना तरीके से की गई वारदात

जिसने भी वारदात की है,उसने बेहद शातिराना तरीका अपनाया। उसने शव को नाले में उस जगह फेंका जहां पर डार्क स्पॉट है। ऐसे में पूरी आशंका है कि उसने वारदात के पहले पूरा होमवर्क किया। कैमरे कहां नहीं हैं, इसका पता लगाया। पुलिस अब ब्लैकमेलिंग के पहलू पर भी जांच कर रही है।

700 CCTV फुटेज भी खंगाले

आशंका है कि प्रेमी ने ब्लैकमेलिंग के कारण महिला की हत्या की हो। पति पर भी हत्या करने का शक है। घटनास्थल पर मौजूद एक सफाईकर्मी ने बताया कि साफ सफाई के दौरान शनिवार को नाले में खून की एक थैली मिली थी। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। अबतक पुलिस इस मामले में सात सौ के करीब सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है। घटनास्थल पर जो खून का नमूना मिला था, उसे फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।