चाइल्ड PGI का विस्तार, पुराने जिला अस्पताल भवन में शिफ्ट होंगी 10 विभागों की OPD

Mar 01, 2026 04:54 pm ISTKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा के चाइल्ड पीजीआई का विस्तार होने वाला है। इसके लिए जिला अस्पताल के पुराने भवन में 8 से 10 विभागों की ओपीडी शिफ्ट की जाएगी। मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

चाइल्ड PGI का विस्तार, पुराने जिला अस्पताल भवन में शिफ्ट होंगी 10 विभागों की OPD

नोएडा के चाइल्ड PGI में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जगह की कमी को दूर करने के लिए अब जिला अस्पताल के पुराने भवन का उपयोग किया जाएगा जहां 8 से 10 विभागों की ओपीडी शिफ्ट की जाएगी। मौजूदा वक्त में इस भवन की मरम्मत और बिजली का काम तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर और डेंटल एवं बायोकेमेस्ट्री विभागों को भी नए परिसरों में स्थानांतरित किया जाएगा। इस पहल से अस्पताल में भीड़ कम होगी और बच्चों को बेहतर इलाज और जांच की सुविधा मिल सकेगी।

नोएडा चाइल्ड पीजीआई का हो रहा विस्तार

एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा के चाइल्ड पीजीआई का विस्तार होने जा रहा है। नोएडा जिला अस्पताल के पुराने भवन में बाल चिकित्सालय की आठ से दस चिकित्सकीय विभागों की ओपीडी शुरू की जाएगी। इन विभागों का विस्तार और जांच सुविधाएं बढ़ेंगी। मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। यह भवन बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान (चाइल्ड पीजीआई) के अधीन है।

जिला अस्पताल के पुराने भवन का होगा इस्तेमाल

चाइल्ड पीजीआई में ये ओपीडी अभी मुख्य भवन में चल रही हैं। जगह के अभाव के कारण कई चिकित्सकीय विभागों का विस्तार नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल के पुराने भवन का उपयोग इन ओपीडी के संचालन के लिए किया जाएगा।

चल रहा काम

पुराने भवन में टूटी खिड़कियों पर नए शीशे लगाए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक कार्य के लिए भी निरीक्षण चल रहा। खिड़कियों दरवाजों आदि में शीशे लगने के बाद अन्य कार्य तेजी से होंगे। दो से तीन महीने में सभी कार्य पूरे होने की उम्मीद है। सर्जरी या बिना सर्जरी वाले किसी एक से संबंधित चिकित्सकीय विभाग ही स्थानांतरित होंगे।

सुविधाओं का होगा विस्तार

यदि सर्जरी से संबंधित विभागों की ओपीडी यहां शुरू होगी तो नॉन सर्जरी वाले विभागों के डॉक्टर मुख्य भवन की ओपीडी में ही परामर्श देंगे। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के पुराने भवन में ओपीडी स्थानांतरित होंगी, ताकि सुविधाओं का विस्तार हो सके। इससे मरीजों को सहूलियत होगी।

जन्मजात बीमारियों वाला केंद्र भी स्थानांतरित होगा

जन्मजात बच्चों की बीमारियों के परामर्श और इलाज से संबंधित विभाग डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर भी जिला अस्पताल के पुराने भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। इसकी घोषणा बाल चिकित्सालय प्रबंधन ने पहले ही कर दी है। इस ओपीडी में रोजाना 50 से अधिक बच्चे इलाज के लिए लाए आते हैं।

डेंटल और बायोकेमेस्ट्री विभाग काम करेंगे

बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान परिसर में स्थित सात मंजिला भवन की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है। इस भवन में डेंटल और बायोकेमेस्ट्री चिकित्सकीय विभाग स्थानांतरित होंगे। मार्च के पहले हफ्ते में दोनों विभागों को स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें