नोएडा बस कांड; पड़ोसी राज्यों की बसों के GPS दिल्ली से जुड़ेंगे, CM का बड़ा ऐलान

By Krishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्ली

नोएडा में चलती बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात के बाद दिल्ली सरकार ऐक्शन मोड में है। दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्यों से आने वाली सभी बसों को GPS से जोड़ने की योजना बना रही है।

noida bus gang rape
पड़ोसी राज्यों से दिल्ली आने वाली बसों पर जीपीएस से नजर रखी जाएगी।

नोएडा में चलती स्लीपर बस में एक 16 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पड़ोसी राज्यों से दिल्ली आने वाली बसों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए पड़ोसी राज्यों से दिल्ली आने वाली बसों के GPS सिस्टम को दिल्ली सरकार से जोड़ा जाएगा ताकि आपात स्थिति में तुरंत ऐक्शन लिया जा सके और महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

पड़ोसी राज्यों की बसों के GPS सिस्टम को जोड़ा जाएगा

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार पड़ोसी राज्यों से आने वाली बसों के GPS सिस्टम को राष्ट्रीय राजधानी प्रशासन के संबंधित विभाग के सिस्टम से जोड़ने की योजना बना रही है। यही नहीं दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी आवाजाही करने वाली बसों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पड़ोसी राज्यों से बातचीत भी करेगी।

पड़ोसी राज्यों से बात करेगी दिल्ली सरकार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर चिंता जताई और कहा कि बस ड्राइवर और कंडक्टर की भूमिका डराने वाली है। दिल्ली सरकार पड़ोसी राज्यों के साथ बातचीत करेगी। बसों में महिलाओं की सुरक्षा को और कड़ी करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इस सनसनीखेज वारदात ने दिल्ली में 2012 के निर्भया कांड की दर्दनाक यादें ताजा कर दी हैं।

कंडक्टर और ड्राइवर ने अंजाम दी वारदात

बता दें कि 16 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना 4 अगस्त की रात की है। यूपी के मैनपुरी जिले की रहने वाली पीड़िता नोएडा में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रही थी। स्लीपर बस के कंडक्टर और ड्राइवर ने छात्रा से चलती बस में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बच्ची को कश्मीरी गेट के पास छोड़ दिया। दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है।

मां की डांट से नाराज हो गई थी छात्रा

सूत्रों के मुताबिक, 3 अगस्त को 11वीं कक्षा की छात्रा की मां ने उसको डांटा था। इससे नाराज होकर 4 अगस्त को उसने घर छोड़ दिया था। वह नोएडा सेक्टर 63 के लिए बस में चढ़ी जहां उसका करीबी रिश्तेदार रहता है। पीड़िता ने बताया कि बारिश हो रही थी। वह गलती से रात नौ बजे के आसपास ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई। बाद में वह बस में सवार हो गई। कंडक्टर ने उससे कहा कि बस सेक्टर-63 की ओर जा रही है।

ये भी पढ़ें:
ये पहली बार नहीं हो रहा; चलती बस में लड़की से गैंगरेप पर भड़के अभिजीत दीपके

मरम्मत के लिए ग्रेटर नोएडा ले जाई गई थी बस

जांचकर्ताओं ने बताया कि खराबी आने के बाद बस को मरम्मत के लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर एक मैकेनिक के पास ले जाया गया था। वारदात के बाद बस चालक और कंडक्टर ने पीड़िता को घटनास्थल से दूर कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले रिंग रोड पर बस से उतार दिया।

ये भी पढ़ें:
चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप मामले में आमने सामने दिल्ली-नोएडा पुलिस

सीसीटीवी की मदद से तुरंत बस का लगाया पता

उत्तर दिल्ली की डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि 4 अगस्त की रात को कश्मीरी गेट थाने में पीड़िता ने शिकायत दी कि उसके साथ नोएडा में एक बस में सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता की तुरंत मेडिकल जांच कराई गई और मामला दर्ज दर्ज किया गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से कुछ ही घंटों में बस का भी पता लगा लिया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:
दिल्ली बस गैंगरेप: मैनपुरी की लड़की के पिता बोले- दरिंदों को फांसी दो

दोनों आरोपी कानपुर के निवासी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान बस ड्राइवर कुलदीप (39) और कंडक्टर संदीप (26) के तौर पर हुई है। दोनों ने कथित तौर पर वारदात का विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। दोनों कानपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि उनको 4 अगस्त को उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में एक पार्किंग स्थल से गिरफ्तार किया गया था। बस को जब्त कर लिया गया है।

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।