नोएडा या IGI एयरपोर्ट, कहां ज्यादा महंगा है टिकट; इस रूट पर सबसे ज्यादा अंतर

Aditi Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा, आशीष धामा
Follow us on Google News
share

दिल्ली-एनसीआर के दूसरे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ानें आईजीआई एयरपोर्ट के मुकाबले सस्ती होने का दावा किया जा रहा था। इसका कारण, दिल्ली आईजीआई की अपेक्षा यहां से उड़ान भरने वाले विमानों के लिए ईंधन सस्ती दर पर उपलब्ध होना बताया गया था।

नोएडा या IGI एयरपोर्ट, कहां ज्यादा महंगा है टिकट; इस रूट पर सबसे ज्यादा अंतर

नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु, लखनऊ, हैदराबाद और नवी मुंबई समेत कई प्रमुख रूट पर टिकट दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट के मुकाबले महंगा है। सबसे ज्यादा 2007 रुपए का फर्क लखनऊ रूट पर है। हालांकि, कुछ रूट पर अंतर मामूली है।

दिल्ली-एनसीआर के दूसरे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ानें आईजीआई एयरपोर्ट के मुकाबले सस्ती होने का दावा किया जा रहा था। इसका कारण, दिल्ली आईजीआई की अपेक्षा यहां से उड़ान भरने वाले विमानों के लिए ईंधन सस्ती दर पर उपलब्ध होना बताया गया था। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों को 25 प्रतिशत वैट का भुगतान करना पड़ता है, जबकि नोएडा एयरपोर्ट से इसके एक प्रतिशत होने का दावा किया जा रहा था।

हालांकि, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) की ओर से यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि नोएडा एयरपोर्ट से विमानों के ईंधन पर कितना प्रतिशत वैट लगेगा। एयरपोर्ट पर पहले अस्थायी टैरिफ लागू किए गए थे, जो घरेलू यात्रियों के लिए 210 और अंतरराष्ट्रीय के लिए 980 रुपये थे, जबकि यह टैरिफ दर आईजीआई एयरपोर्ट पर कम है।

टैक्सियों के किराये में भी अंतर

फिलहाल नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने के लिए यात्रियों की टैक्सी पर निर्भरता होगी, लेकिन नोएडा से जेवर एयरपोर्ट और आईजीआई एयरपोर्ट तक टैक्सी के किराये में काफी अंतर है। ऊबर टैक्सी का नोएडा के सेक्टर-18 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक का किराया 834 रुपये है, जबकि ग्रेटर नोएडा परी चौक से 559 रुपये किराया लगेगा। नोएडा के सेक्टर-18 से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के लिए टैक्सी का किराया 625 रुपये लगेगा। समय अनुसार कीमत में उतार चढ़ाव भी देखा गया है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।