Hindi Newsएनसीआर Newsnoida airport land affected families job interview december
नोएडा एयरपोर्ट में नौकरी का मौका, किसे भेजा गया इंटरव्यू के लिए लेटर? जानिए

नोएडा एयरपोर्ट में नौकरी का मौका, किसे भेजा गया इंटरव्यू के लिए लेटर? जानिए

संक्षेप:

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने उन 335 परिवारों के युवाओं को साक्षात्कार के लिए पत्र भेजे हैं जिन्होंने भूमि अधिग्रहण के बदले नौकरी का विकल्प चुना था, जिसके लिए दो दिसंबर को जेवर स्थित साइट ऑफिस में इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा, जिससे इन परिवारों में खुशी का माहौल है।

Nov 28, 2025 05:50 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले परिवार के बच्चों को एयरपोर्ट पर नौकरी मिलेगी। इसके लिए दो दिसंबर को साक्षात्कार होगा। आवेदन करने वाले युवाओं को इसके लिए पत्र मिलने शुरू हो गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान एकमुश्त पांच लाख के मुआवजे के बजाए रोजगार का विकल्प चुनने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) ने ऐसे परिवार के युवाओं को साक्षात्कार के लिए पत्र भेजने शुरू कर दिए हैं।

नियाल की ओर से भेजे गए आधिकारिक ई-मेल में स्पष्ट लिखा गया है कि साक्षात्कार के माध्यम से कन्सेशनायर पार्टनर्स के लिए उपयुक्त निजी नौकरियों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। साक्षात्कार दो दिसंबर को नोएडा एयरपोर्ट जेवर के साइट ऑफिस में होगा। ऐसे में किसान परिवारों में खुशी का माहौल है। वहीं, जिन युवकों को नियाल की ओर से साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है, उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है।

पोर्टल के माध्यम से आवेदन लिए गए

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के बच्चों को रोजगार देने के लिए पोर्टल बनाया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं ने रोजगार के लिए आवेदन किए थे। इन्हें अब योग्यता के आधार पर स्थानीय और अन्य औद्योगिक इकाइयों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे उनकी तरक्की की राह खुलेगी।

335 ने नौकरी का विकल्प चुना

नए अधिग्रहण कानून के तहत जमीन देने वाले किसानों के परिवारों को परियोजना में नौकरी देने का प्रावधान है। नौकरी नहीं लेने पर उसे पांच लाख रुपये मिलेंगे। दोनों में से एक विकल्प चुनने के लिए फॉर्म भरवाया जाता है। एयरपोर्ट के लिए पहले चरण में पांच हजार किसानों ने जमीन दी। इनमें से अधिकांश ने नौकरी की बजाय पांच लाख रुपये लिए। सिर्फ 335 किसान परिवारों ने ही नौकरी का विकल्प चुना। अधिकतर किसान को मुआवजे की रकम मिल चुकी है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।