Hindi Newsएनसीआर Newsnoida airport inauguration pm modi rally up mission 2027
नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन से भाजपा मिशन-2027 की उड़ान, PM मोदी की होगी विशाल जनसभा

नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन से भाजपा मिशन-2027 की उड़ान, PM मोदी की होगी विशाल जनसभा

संक्षेप:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी दिसंबर में प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन स्थल का निरीक्षण किया, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा से उत्तर प्रदेश में भाजपा के मिशन-2027 विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत होगी, जिसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

Nov 28, 2025 06:13 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भाजपा का मिशन-2027 अभियान उड़ान भरेगा। इसके शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रस्तावित जनसभा स्थल को देखा और पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक महीने बाद एक बार फिर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए प्रस्तावित स्थल का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अगले महीने दिसंबर में एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रस्तावित है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा गया है। जल्द तारीख तय कर सूचित किया जाएगा। प्रधानमंत्री 25 नवंबर 2021 को एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में भी आए थे।

नया उत्तर प्रदेश उड़ान भरेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट के उद्घाटन पर एक भव्य और विशाल कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की उपस्थिति में एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। यह जनसभा ऐतिहासिक होगी और मील का पत्थर साबित होगी। विकास के रनवे पर नए भारत का नया उत्तर प्रदेश उड़ान भरेगा।

जनसभा स्थल पर चार गेट बनेंगे

भाजपा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जनसभा स्थल पर चार गेट बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कौन से गेट से प्रधानमंत्री आएंगे और किस गेट से अन्य लोगों का आगमन होगा, इसे लेकर निर्देश दिए। भाजपा के नेताओं का दावा है कि एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित होने वाली जनसभा से ही उत्तर प्रदेश में भाजपा मिशन-2027 का शुभारंभ करेगी। जनसभा के बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।