
दिल्ली के 15 से अधिक इलाकों में 2 दिन नहीं आएगा पानी; कहां-कहां होगी दिक्कत, देखें लिस्ट
DJB Alert : दिल्ली के दो विधानसभा क्षेत्रों के करीब 15 से अधिक इलाकों में दो दिन तक पानी का संकट और गहरा सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा लोगों को बताया गया है कि 6 और 7 जनवरी को इन कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
राजधानी दिल्ली के दो विधानसभा क्षेत्रों के करीब डेढ़ दर्जन इलाकों में दो दिन तक पानी का संकट और गहरा सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा लोगों को बताया गया है कि 6 और 7 जनवरी को इन कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
डीजेबी की ओर से एक अलर्ट जारी कर बताया गया है कि हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली पानी की एक लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके चलते इसके चलते रिठाला और रोहिणी विधानसभा क्षेत्रों के कई इलाकों में पानी आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। प्रभावित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई 08.01.2026 की सुबह तक फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

रिठाला विधानसभा में आने वाले प्रभावित इलाके
रोहिणी सेक्टर-16
रोहिणी सेक्टर-17
सरदार कॉलोनी
अमर ज्योति कॉलोनी
रोहिणी विधानसभा में आने वाले प्रभावित इलाके
रोहिणी सेक्टर-15
रोहिणी सेक्टर-18
रोहिणी सेक्टर-19
शाहबाद दौलतपुर
समयपुर बादली
बादली इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1,2 और 3
सिरसपुर
सूरज पार्क
राजा विहार और आसपास के इलाके
यहां कॉल कर मंगा सकते हैं टैंकर
दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग जल बोर्ड के कंट्रोल रूम नंबरों 8770530657, 9289138498, 9899902478, 9650755709, 8178020816, 9650094327, 9643575478 और हेल्पलाइन नंबर 1916 पर कॉल कर पानी के टैंकर मंगवाने के लिए संपर्क कर सकते हैं। जल बोर्ड बोर्ड के मुताबिक प्रभावित इलाकों में गुरुवार सुबह तक पानी की सप्लाई सुचारू होने की उम्मीद है।





