आंधी-बारिश में भी नहीं होगी बत्ती गुल, नोएडा के 6 सेक्टरों को पावर कट से मुक्ति दिलाने को हो रहा ये काम

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा के कई सेक्टरों में जल्द आंधी-बारिश में भी बिजली नहीं जाएगी।इसके लिए बिजली निगम 6 सेक्टरों में कंडक्टर लाइन की जगह एलवीसीसी लाइन बना रहा है। इससे इन सेक्टरों में रहने वाले हजारों परिवारों को पावर कट की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। 

Noida City View
नोएडा शहर के कई सेक्टरों को जल्द बिजली कटौती से राहत मिलेगी।

नोएडा के कई सेक्टरों को जल्द ही बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है। विद्युत निगम ने सेक्टर-39, 36 और 56 के बाद अब सेक्टर-40, 12 और सेक्टर-30 में भी कंडक्टर लाइन के स्थान पर एलवीसीसी (लो वोल्टेज कवर्ड कंडक्टर) की लाइन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे आंधी-बारिश में लोकल फॉल्ट होने का खतरा भी टल जाएगा। इसके साथ ही नए तीनों सेक्टर के 15 हजार से उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। इस लाइन से शहर के 37 पुराने सेक्टर के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

शहर के अधिकांश पुराने सेक्टरों में कंडक्टर लाइन डाली हुई हैं। इस कंडक्टर लाइन में दिक्कतें यह आती है कि आंधी-बारिश में लाइन के तार आपास में जुड़ जाने की वजह से स्पार्किंग होनी शुरू हो जाती है। बार-बार स्पार्किंग की वजह से लाइन में लोकल फॉल्ट हो जाता और तार टूट जाते हैं। करंट आने का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे कई बार जनहानि और धनहानि होने का खतरा बना रहता है। इस तरह की समस्या को देखते हुए विद्युत निगम ने अब एलवीसीसी की लाइन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।

बारिश थमते ही काम तेजी से शुरू

शहर के विद्युत निगम के अधिकारियों के अभी तक सेक्टर-39, 36 और 56 लाइन बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ तीन नए सेक्टर-30, 12 और सेक्टर-40 में भी एलवीसीसी की लाइन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। बारिश बंद होने के बाद अब नए तीनों सेक्टर में तेजी से कार्य शुरू हो गया है। इन छह सेक्टर में यह कार्य पूरा होने के बाद शहर के अन्य सेक्टरों में एलवीसीसी की लाइन बनाने का कार्य किया जाएगा। विद्युत निगम ने सालभर में सभी पुराने 37 सेक्टरों में एलवीसीसी की लाइन बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लाइन की खासियत यह है कि यह कंडक्टर लाइन की तुलना में अधिक मजबूत है। इसके आपास में जुड़ने के बाद भी फॉल्ट नहीं होगा। जिले के 37 सेक्टर के करीब ढ़ाई लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी।

इन सेक्टर में बदली जाएगी कंडक्टर लाइन

विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-11, 12, 14, 15, 15ए, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 33, 34, 35, 36, 37, 39, 40, 41, 44, 45, 46, 48, 49, 50, 51, 52, 53, 55, 56 और सेक्टर-61 आदि में कंक्टर लाइन के स्थान पर एचवीसीसी और एलवीसीसी की लाइन डाली जाएगी।

विवेक कुमार पटेल, अधीक्षण अभियंता, तकनीकी, विद्युत निगम, ''बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए एचवीसीसी और एलवीसीसी की लाइन बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे पुराने सेक्टर के उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति में मदद मिलेगी। अभी छह आवासीय सेक्टर में नई लाइन बनाने का कार्य किया जा रहा है।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsआंधी-बारिश में भी नहीं होगी बत्ती गुल, नोएडा के 6 सेक्टरों में हो रहा ये काम