अब नहीं करना पड़ेगा बसों का ज्यादा इंतजार, हर रूट पर बढ़ेगी सुविधा; क्या है दिल्ली सरकार का प्लान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में बसों की कमी जल्द ही दूर होगी। राजधानी दिल्ली के लिए इसी साल केंद्र सरकार की ओर से भी 3323 इलेक्ट्रिक बसें मिलेगी। पीएम-ई ड्राइव योजना के तहत मिलने वाली इन बसों में 500 इलेक्ट्रिक बसें महज सात मीटर लंबाई वाली होंगी, इन बसों को बेहद संकरे मार्गों पर चलाया जाएगा।

delhi bus

दिल्ली में बसों की कमी जल्द ही दूर होगी। राजधानी दिल्ली के लिए इसी साल केंद्र सरकार की ओर से भी 3323 इलेक्ट्रिक बसें मिलेगी। पीएम-ई ड्राइव योजना के तहत मिलने वाली इन बसों में 500 इलेक्ट्रिक बसें महज सात मीटर लंबाई वाली होंगी, इन बसों को बेहद संकरे मार्गों पर चलाया जाएगा, ताकि लोगों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी मिल सके।

परिवहन विभाग ने इसी साल जनवरी में यह प्रस्ताव सीईएसएल (कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड) को दिया था। केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाली यह संस्था ई-मोबिलिटी प्रोक्योरमेंट करेगी। डीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार के माध्यम से आगामी कुछ महीनों में मिलने वाली बसों के इस बेड़े में तीन अलग-अलग साइज की बसें होंगी जो अलग-अलग सड़कों की हालत और यात्रियों की मांग को पूरा करेंगी। इसमें 500 सात मीटर लंबी, 500 बसें 12 मीटर लंबाई वाली और 2,333 बसें 9 मीटर लंबाई वाली होंगी।

छोटी बसों पर ज्यादा ध्यान

इस फ्लीट में सबसे ज्यादा ध्यान छोटी बसों की खरीद पर दिया जाएगा। 3323 बसों में महज 500 बसें 12 मीटर लंबी होंगी, जिन्हें मुख्य मार्ग पर संचालित किया जाएगा। बाकी 2823 बसें 9 मीटर और सात मीटर लंबी रहेंगी।

बसों का इंतजार का समय घटेगा

दिल्ली में बीते डेढ़ साल में तीन हजार से ज्यादा बसें आयु पूरी होने और क्लस्टर ऑपरेटरों का अनुबंध खत्म होने के कारण सड़कों से हट चुकी हैं। इनकी वजह से बसों की कमी हो गई है। इसकी वजह से यात्रियों को बस स्टॉप पर 30 से 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार ने बसों के रूटों का पुनर्निर्धारण करके ज्यादा मांग वाले रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई है। नई बसें मिलने के कारण कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी और लोगों को स्टॉप पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

लोगों को होगा फायदा

● दिल्ली को 3323 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, जिससे बसों की कमी काफी हद तक दूर होगी

● 7 मीटर लंबी 500 बसें संकरी सड़कों पर चलेंगी, जिससे लोगों को बेहतर लास्ट माइल कनेक्टिविटी मिलेगी

● 9 मीटर और 12 मीटर लंबी बसें अलग-अलग रूटों पर चलेंगी, जिससे यात्रियों की मांग के अनुसार सेवा मिलेगी

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsअब नहीं करना पड़ेगा बसों का ज्यादा इंतजार, हर रूट सुविधा; क्या है प्लान