दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं होगा : सुप्रीम कोर्ट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि वह खास तरह के कम प्रदूषण वाले पटाखे जलाने के लिए समय तय कर सकता है।

supreme court on firecrackers
दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं होगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि ‘पटाखों पर हम न तो पूरी तरह से प्रतिबंध लगाएंगे और न ही 24 घंटे पटाखे जलाने की इजाजत देंगे।’

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने यह टिप्पणी करते हुए पटाखे जलाने को लेकर संतुलित रवैया अपनाने की वकालत की है। बेंच ने कहा कि वह पटाखे जलाने के लिए खास समय तय कर सकता है, लेकिन सिर्फ उन्हीं पटाखों के लिए जिनकी इजाजत है।

पूर्ण प्रतिबंध के बजाय बीच का रास्ता निकालना चाहिए : बेंच

बेंच ने कहा है कि ‘पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने से कुछ लोगों की भावनाएं आहत होंगी और दिनभर पटाखे जलाने की इजाजत देने से बूढ़े, बीमार और बच्चों समेत हर जीव पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा। ऐसे में हमें कोई ऐसा समाधान ढूंढना होगा, जिससे हम खास समय दे सकें और बता सकें कि कौन से पटाखे इस्तेमाल करने हैं।’ सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए कुछ खास घंटे तय करके बीच का रास्ता निकाला जाना चाहिए। ‌इससे पहले अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बेंच के समक्ष एक नोट पेश किया। इसमें कहा गया कि खास तरह के ‘अगली पीढ़ी के जुड़े हुए ग्रीन क्रैकर्स’ के इस्तेमाल पर सीमित और शर्तों के साथ छूट देने पर विचार किया जा सकता है।

नए तरीके के ग्रीन पटाखे

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-नेशनल एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी सीएसआईआर-एनईईआरआई के सहयोग से विकसित, अगली पीढ़ी के ग्रीन क्रैकर्स नए तरह से बने हैं। इनमें प्रदूषण कम करने के लिए बेरियम साल्ट्स की कम मात्रा है।

अदालत ने सीपीसीबी से मांगा था जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई और अगस्त में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से यह बताने को कहा था कि क्या कुछ खास तरह के पटाखों में थोड़ी छूट दी जा सकती है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बेरियम-बेस्ड पटाखों के इस्तेमाल पर सीपीसीबी का जवाब रखने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय देने का आग्रह किया। उन्होंने बेंच से कहा, ‘बेरियम आधारित पटाखों की आउटडोर टेस्टिंग बाकी है। उन्होंने अदालत को यह भी सुझाव दिया कि जॉइंट पटाखों या लड़ी के बनाने की इजाजत कुछ शर्तों के साथ दी जा सकती है। बता दें कि, पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली से पहले ग्रीन पटाखों की इजाजत दी थी

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिवाली पर दिल्ली-NCR में पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं होगा : सुप्रीम कोर्ट