Hindi Newsएनसीआर Newsnikki murder case she was tolerating for son claims sister kanchan
निक्की जल जाने तक क्यों चुपचाप झेलती रही सबकुछ, बहन ने बताई मजबूरी

निक्की जल जाने तक क्यों चुपचाप झेलती रही सबकुछ, बहन ने बताई मजबूरी

संक्षेप: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में कथित तौर पर दहेज के लिए जलाकर मार दी गई निक्की भाटी आखिर क्यों चुपचाप सबकुछ झेलती रही? निक्के परिवार का दावा है कि दहेज के लिए लगातार उस पर जुल्म हो रहा था। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि क्यों जला दिए जाने की नौबत तक निक्की सबकुछ झेलती रही।

Mon, 25 Aug 2025 12:43 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में कथित तौर पर दहेज के लिए जलाकर मार दी गई निक्की भाटी आखिर क्यों चुपचाप सबकुछ झेलती रही? निक्के परिवार का दावा है कि दहेज के लिए लगातार उस पर जुल्म हो रहा था। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि क्यों जला दिए जाने की नौबत तक निक्की सबकुछ झेलती रही। अब निक्की की बहन कंचन ने कहा है कि 7 साल के अपने बेटे के लिए निक्की बर्दाश्त करती रही। उसे उम्मीद थी कि आज नहीं तो कल स्थिति बेहतर हो जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कंचन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवार को निक्की की कुछ तस्वीरों के साथ एक रील शेयर किया जिसमें वह कहती है, ‘बहुत से लोगों के बहुत सवाल हैं। लेकिन मैं इस स्थिति में नहीं कि सारे सवालों के जवाब दूं। क्योंकि मुझे पता है मेरी बहन के साथ क्या हो रहा था, क्या नहीं। बहुत सारी सामाजिक चीजों को सोचते हुए हम समझौता कर रहे थे। इसके अलावा निक्का का सात साल का बेटा भी है जिसकी वजह से वह समझौते करती रही थी कि आज नहीं तो कल सारी चीजें अच्छी हो जाएंगी। यह नहीं पता था कि ऐसा हो जाएगा।’

ये भी पढ़ें:निक्की भाटी को जलाने के पीछे इंस्टाग्राम और पार्लर वाला झगड़ा भी वजह!

कंचन ने कहा कि बहुत से लोग नकारात्मक बोल रहे हैं तो बहुत से लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। कंचन ने कहा कि वह खुद भी बहुत प्रभावित है। उसने कहा, 'काश जो आज हो रहा है वह 11 या 12 फरवरी को हो जाता तो हमें यह दिन नहीं देखना पड़ता।' कंचन ने यह भी कहा कि समाज की रीति रिवाजों को ध्यान में रखकर बहुत सी चीजों से समझौता किया। कंचन का कहना है कि उसे और उसकी बहन को ससुराल में बहुत प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग को लेकर लगातार उन्हें मारा-पीटा जाता था।

निक्की के पिता भिखारी सिंह का कहना है कि वह बेटी को घर भी ले आए थे, लेकिन समाज के कहने पर उसे वापस भेज दिया गया था। बताया जाता है कि विवाद के बाद दोनों परिवारों का पंचायत में समझौता करा दिया गया था।

आरोप है कि 21 अगस्त को निक्की को पति और ससुराल के अन्य लोगों ने पीटा और फिर जलाकर उसकी हत्या कर दी गई। निक्की के परिवार का दावा है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि, आरोपी पति विपिन भाटी ने पुलिस पूछताछ में इंस्टाग्राम और ब्यूटी पार्लर को लेकर झगड़े की बात कही है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।