Hindi Newsएनसीआर Newsnikki murder case greater noida police to be prepared chargesheet in 30 days
निक्की केस: 30 दिन में चार्जशीट की तैयारी, विपिन के गांव वाले भी जुटा रहे सबूत, क्या वजह?

निक्की केस: 30 दिन में चार्जशीट की तैयारी, विपिन के गांव वाले भी जुटा रहे सबूत, क्या वजह?

संक्षेप:

निक्की मर्डर केस में ग्रेटर नोएडा पुलिस 30 के भीतर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में जुटी है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। वहीं विपिन के गांव सिरसा के लोगों ने भी सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।

Aug 29, 2025 08:31 am ISTKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में विवाहिता निक्की की जलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। पुलिस इस प्रकरण में 30 के भीतर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में जुटी है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके। वहीं दूसरी ओर पति विपिन के गांव सिरसा के लोगों ने भी सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। लोग विपिन पर लगे हत्या के आरोप को खारिज कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जेल भेजे जा रहे आरोपी

सिरसा गांव में 21 अगस्त की शाम विवाहिता निक्की की दहेज के लिए जलाकर हत्या कर दी गई थी। निक्की की बहन कंचन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति विपिन भाटी, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सत्यवीर के खिलाफ केस दर्ज किया था। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

सबूत जुटा रही पुलिस

एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि विवेचक द्वारा साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। उम्मीद है कि 30 दिन में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने भी भरोसा दिया था कि पुलिस जल्द जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। वहीं, दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने गुरुवार को रूपबास गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

विपिन के गांव वाले जुटाने लगे सबूत

सिरसा गांव के लोग पति विपिन पर लगे निक्की की हत्या के आरोप को सिर से खारिज कर रहे हैं। इसे साबित करने के लिए वे साक्ष्य जुटा रहे हैं। सिरसा के ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय विपिन दुकान पर था। उसके पिता सत्यवीर भी दुकान पर थे। सास दया भी पड़ोसी के घर में थी और जेठ रोहित सिरसा टोल प्लाजा पर था। ग्रामीणों का दावा है कि विपिन के घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज निकलवाई गई है। लोग टोल प्लाजा की भी फुटेज भी निकलवा लाए हैं।

निक्की की सास का भी इंस्टाग्राम पर अकाउंट

निक्की की हत्या के मामले में इंस्टाग्राम पर रील बनाने की वजह सामने आई थी। ससुराल पक्ष के लोग इंस्टाग्राम पर रील डालने का विरोध करते थे, जबकि खुद निक्की की सास का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। निक्की की सास दया का वर्ष 2024 में इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना हुआ है। उस पर 161 फॉलोवर्स हैं। इसमें कई वीडियो भी अपलोड हैं, जिनमें निक्की की सास है। हालांकि, इस अकाउंट पर 20 जनवरी 2024 को लास्ट वीडियो अपलोड किया गया था।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।