दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे : NHAI ने जैतपुर से सराय काले खां की ओर कैरिजवे को खोला

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एनएचएआई द्वारा कुछ समय पहले बंद किए गए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जैतपुर से महारानी बाग-सराय काले खां कैरिजवे को दोबारा से खोल दिया गया है। इससे फरीदाबाद से दिल्ली आना आसान हो जाएगा। 

New Delhi : Road coming from Faridabad Expressway towards Ashram and AIIMS open for trial. (Photo by Vipin Kumar/ Hindustan Times)
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फरीदाबाद से आश्रम और एम्स की ओर आने वाली सड़क ट्रायल के लिए खोल दी गई है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जैतपुर से महारानी बाग-सराय काले खां कैरिजवे को एक बार फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे फरीदाबाद से दिल्ली आने वालों के लिए रास्ता फिर से सुगम हो गया है।

गौरतलब है कि एनएचएआई ने कुछ दिन पहले इसे बंद कर दिया था। वहीं महारानी बाग के पास एक्सप्रेसवे की निकासी को लेकर एनएचएआई और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की राय अलग-अलग है। ट्रैफिक पुलिस ने इस निकासी और उससे जुड़े जंक्शन को सड़क सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील बताते हुए हादसों के जोखिम पर चिंता जताई है।

ट्रैफिक पुलिस ने एनएचएआई को पत्र भेज बताया था कि एक्सप्रेसवे से आने वाला तेज गति का भारी यातायात रिंग रोड के मौजूदा यातायात में अचानक शामिल होता है। इसके बाद वाहन न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और आश्रम फ्लाईओवर की ओर जाने वाले मार्गों में बंटते हैं। इससे जंक्शन पर कई टकराव बिंदु बन रहे हैं और पीक ऑवर में यातायात संचालन चुनौतीपूर्ण हो रहा है।

ट्रैफिक पुलिस की आपत्तियों के बाद रंबल स्ट्रिप बनवाए

दूसरी ओर, एनएचएआई के अनुसार मई में रोड सेफ्टी ऑडिट कराया गया था। इसमें मार्ग और जंक्शन को यातायात संचालन के लिहाज से सुरक्षित पाया गया था। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस की आपत्तियों के बाद इस बिंदु पर रंबल स्ट्रिप बनवाए गए हैं, ताकि एक्सप्रेसवे से महारानी बाग और आश्रम फ्लाईओवर की तरफ धीमी गति से वाहन उतरें। इसी तरह सराय काले खां की तरफ से आ रहे वाहनों की गति को कम कराने के लिए लूप पर रंबल स्ट्रिप बनवाए हैं। उससे सभी तरह की आशंकाओं पर विराम लग गया है।

ट्रैफिक पुलिस नजर रखेगी

एक्सप्रेसवे के फिर खुलने से सराय काले खां पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। इस पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस नजर बनाकर रखेगी। पुलिस का मानना है कि यातायात व्यवस्था बिगड़ी तो तात्कालिक उपाय किए जाएंगे। इसके लिए इस लोकेशन पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। सीएनजी स्टेशन पर आए वाहनों को सड़क पर खड़े होने से रोका जा सकता है।

वाहनों का दबाव बढ़ने पर किया गया था बंद

1 सितंबर की रात को जैतपुर से सराय काले खां आने वाला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का तीन लेन का कैरिजवे खोल दिया गया था। इसके बाद वाहनों का दबाव और बढ़ जाने से जाम में फंसने का समय बढ़ गया था। यातायात की इस स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की सिफारिश पर जैतपुर से सराय काले खां की ओर आने वाले कैरिजवे को बंद कराया गया था।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे : NHAI ने जैतपुर से सराय काले खां की ओर कैरिजवे को खोला