काम की बात: NH-9 को शाहबेरी से जोड़ने वाली सड़क होगी चौड़ी, नोएडा से गाजियाबाद तक मिलेगा फायदा

हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद से नोएडा, ग्रेटर नोएडा आने-जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है।   एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को शाहबेरी से जोड़ने वाली सड़क को जल्द ही दोगुने से भी ज्यादा चौड़ा किया जाएगा। इससे क्रॉसिंग रिपब्लिक समेत दर्जनों सोसाइटियों को जाम से राहत मिलेगी।

Road Widening work AI Generated Representative image
सड़क चौड़ीकरण का काम - AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

दीपक सिरोही, गाजियाबाद

गाजियाबाद में एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) को शाहबेरी से जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। तीन महीने के अंदर इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। सड़क चौड़ी होने से लोगों को राहत मिलेगी।

एनएच-9 से शाहबेरी वाले रास्ते पर कॉलेज और क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी है। सोसाइटी में करीब 15 हजार फ्लैट हैं। इनमें 60 से 70 हजार लोग रह रहे हैं। यहां रहने वाले लोग दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम आदि शहरों में नौकरी और व्यापार के लिए जाते हैं। ज्यादातर लोग शाहबेरी से निकलते हैं, लेकिन इस रोड पर सुबह और शाम भीषण जाम रहता है। लोगों ने बताया सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे तक नोएडा और एनएच-9 की तरफ जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। शाम के वक्त भी जाम लगा रहता है। स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।

सड़क को सात मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा

दरअसल, शाहबेरी पुलिया से आगे ग्रेटर नोएडा की तरफ जाम लगना शुरू होता है। सड़क संकरी होने के कारण वाहनों की कतार क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी के पास तक आ जाती हैं। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ माह बाद जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इस पर लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कर दिया है। सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रामराजा ने बताया कि सड़क को सात मीटर से 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। बिजली के खंभे शिफ्ट कराए जाएंगे। रोड के चौड़ीकरण की सभी अड़चनों को दूर कर लिया है। उन्होंने बताया कि सड़क पर बोटलनेक की समस्या का भी समाधान होगा।

प्रस्ताव से पहले सर्वे कराया था। दो से तीन माह में प्रस्ताव मंजूर होने की उम्मीद है। इसके बाद निर्माण की सभी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस काम पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। रामराजा ने बताया कि सड़क के बीच डिवाइडर नए सिरे से बनाया जाएगा। इस समय जो डिवाइडर है वह कई जगह से क्षतिग्रस्त है। नया डिवाइडर बनने के बाद वाहनों की आवाजाही ठीक रहेगी।

बिजली के खंभे शिफ्ट होंगे

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रामराजा ने बताया कि सड़क को सात मीटर से 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। बिजली के खंभे शिफ्ट कराए जाएंगे। रोड के चौड़ीकरण की सभी अड़चनों को दूर कर लिया है। उन्होंने बताया कि सड़क पर बोटलनेक की समस्या का भी समाधान होगा। प्रस्ताव से पहले सर्वे कराया था। दो से तीन माह में प्रस्ताव मंजूर होने की उम्मीद है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsNH-9 को शाहबेरी से जोड़ने वाली सड़क होगी चौड़ी, नोएडा से गाजियाबाद तक मिलेगा लाभ