
शिक्षा निदेशालय ने 8 मई को स्कूल मैनेजमेंट को कारण बताओ नोटिस भेजा था। नोटिस में चेतावनी दी गई थी कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो स्कूल पर दिल्ली एजुकेशन एक्ट एंड रूल्स (DSEAR) के तहत एक्शन लेते हुए मान्यता रद्द और मैनेजमेंट का अधिकार छीन लिया जाएगा।

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की यह कार्रवाई उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है, जो अपनी सुविधा के लिए डिवाइडर तोड़कर जान जोखिम में डालते हैं। पुलिस ने राजनगर एक्सटेंशन में रोटरी गोलचक्कर से सिटी फॉरेस्ट तक के रोड पर 15 ऐसे अवैध कट पाए थे जो लोगों ने डिवाइडर तोड़कर बना लिए थे।

गुरुग्राम पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में एक खूंखार बदमाश को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे।

जोन-1 और जोन-2 को क्लस्टर 1 में तो जोन-3 और जोन-4 को क्लस्टर 2 रखा गया है। क्लस्टर 1 में 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे तो वहीं क्लस्टर 2 में 240 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
दिल्ली में मुकरबा चौक पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए दिल्ली सरकार दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जल्द शुरू करेगी। रेलवे ने हैदरपुर बादली आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) चौड़ीकरण और शालीमार बाग-संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के एलिवेटेड लूप को मंजूरी दे दी है।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता द्वारा 'अपना घर आश्रम' के साथ मिलकर की गई नई मानवीय पहल बेसहारा और बीमार लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। इसका मकसद उन लोगों को रेस्क्यू करना और इलाज मुहैया कराना है, जो बीमारी की हालत में फुटपाथों या सड़कों के किनारे लाचार पड़े रहते हैं और जिनका कोई अपना नहीं है।
नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पांच साल के मासूम पर भारी-भरकम लोहे का गेट गिर। बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
अथॉरिटी ने सड़कों की मरम्मत, दीवारों पर पेंटिंग के अलावा फुटपाथ को पहले से बेहतर और सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने कहा, ‘इन काम को शुरू करने से पहले हम संबंधित लोगों के साथ बैठकें आयोजित करने की भी योजना बना रहे हैं।’
टीएमसी की महिला सांसद सागरिका घोष ने धमकियां मिलने की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी है। सागरिका ने लिखित शिकायत देने की बात भी कही है।
Pink Saheli Card News : दिल्ली में महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त सफर की सुविधा अब एक नए डिजिटल अवतार में बदलने जा रही है। जुलाई से 'पिंक टिकट' की जगह 'पिंक सहेली कार्ड' अनिवार्य होने वाला है।