Hindi Newsएनसीआर Newsnew roads and sewar line in ballabhagarh three wards
बल्लभगढ़ के 3 वार्डों में नई सड़क बनेंगी, सीवर लाइन भी बिछेगी, पार्षदों ने कसी कमर

बल्लभगढ़ के 3 वार्डों में नई सड़क बनेंगी, सीवर लाइन भी बिछेगी, पार्षदों ने कसी कमर

संक्षेप:

बल्लभगढ़ के तीन निर्दलीय पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य तेजी से कराने के लिए कड़ा कदम उठाना शुरू कर दिया है। तीनों वार्ड में जल्द ही करीब 15 करोड़ के काम कराए जाएंगे। इन वार्डों में नई सड़कें बनाने साथ सीवर लाइन भी बिछाई जाएंगी।

Oct 11, 2025 09:17 am ISTSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, बल्लभगढ़
share Share
Follow Us on

बल्लभगढ़ के तीन निर्दलीय पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य तेजी से कराने के लिए कड़ा कदम उठाना शुरू कर दिया है। तीनों वार्ड में जल्द ही करीब 15 करोड़ के काम कराए जाएंगे। इसके लिए पार्षदों का एक पत्र निगमायुक्त के पास पहुंच चुका है। इन वार्डों में नई सड़कें बनाने साथ सीवर लाइन भी बिछाई जाएंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वार्ड संख्या-40,42 व 43 के तीनों पार्षद एक ही परिवार के है। जिनमें दीपक यादव व रश्मि यादव पति-पत्नी है और पवन यादव दीपक यादव का चचेरा भाई है। दीपक यादव ने बताया कि वे तीनों चाहते ही उनके अपने-अपने वार्ड में कुछ काम ऐसे तो हो जिससे वार्ड के लोगों को लाभ मिल सकें। खासकर बिजली, पानी व सीवर की समस्या से लोगों को निजात मिल जाए।

इसी कारण उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को एक पत्र लिखा था। केंद्रीय मंत्री ने उनके पत्र के जवाब में निगमायुक्त को आदेश दिए हैं कि तीनों वार्ड में जो भी विकास के कार्य होने हैं उन्हें प्राथमिकता पर कराए जाए।

वार्ड -40 के पार्षद पवन यादव ने बताया कि वार्ड में राजा नाहर सिंह कॉलोनी व भगत सिंह कॉलोनी में आरएमसी की सड़कें बनाई जाने की योजना है। इसके अलावा सेक्टर-3 से बरसाती पानी बाहर निकालने के लिए लाइन बिछवाई जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वार्ड में काफी ऐसे विकास कार्य है, जिनके लिए वह वर्षों से मांग करते हुए आए हैं।

अब अगर उनके क्षेत्र में ये बुनियादी सुविधाएं मिलने लगेंगी तो इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। इससे क्षेत्र का विकास भी हो सकेगा। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार का कहना है कि पार्षद दीपक यादव की ओर से उन्हें काम कराए जाने का पत्र तो मिला है, लेकिन फिलहाल निगमायुक्त के कोई आदेश नहीं मिला है।

लोगों को गलियों में होने वाले जलभराव से राहत मिलेगी

वार्ड-42 के पार्षद दीपक यादव ने बताया कि ब्राह्मण वाड़ा, भीमसेन कॉलोनी, साबुन कॉलोनी में सीवर, पानी और सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा। इसके अलावा शहर के महाराजा अग्रसेन चौक से लेकर मिल्क प्लांट की ओर जाने वाली मंडी तक सड़क को पक्का कराया जाएगा, ताकि बारिश में लोगो को जलभराव से परेशान नही होना पड़े।

वार्ड संख्या -43 की पार्षद रश्मि यादव ने बताया कि उनके वार्ड की त्रिखा कॉलोनी में एक पार्क को विकसित किया जाना है। इसके अलावा नई सीवर लाइन बिछाई जानी हैं और आरएमसी की सड़क बनाई जाएगी। भाटिया कॉलोनी, रघुबीर कॉलोनी में सड़क, पानी, बिजली की समस्या दूर होगी।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra
सुबोध कुमार मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की गतिविधियों पर लिखते हैं। 17 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सेवाएं दे रहे सुबोध ने यूं तो डीडी न्यूज से इंटर्नशिप कर मीडिया में प्रवेश किया था, लेकिन पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत दैनिक जागरण, जम्मू से बतौर ट्रेनी 2007 में की। वह कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वह दैनिक जागरण, नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स, अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल का अनुभव रखने वाले सुबोध मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा से लेकर विज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई बिहार से की है। उसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता व मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सुबोध वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के स्टेट डेस्क पर काम कर रहे हैं। वह राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।