ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मेट्रो का तोहफा, गौर चौक तक नई लाइन; 4 स्टेशन, 113 सोसायटी को फायदा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले करीब 5 लाख लोगों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन प्रबंधन एक्वा लाइन मेट्रो का जल्द विस्तार करने की तैयारी है। नया रूट नोएडा सेक्टर-61 से ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-4 गौर चौक तक बिछाया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले करीब 5 लाख लोगों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन प्रबंधन एक्वा लाइन मेट्रो का जल्द विस्तार करने की तैयारी है। नया रूट नोएडा सेक्टर-61 से ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-4 गौर चौक तक बिछाया जाएगा। इसमें चार स्टेशन होंगे।
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-61 डीएमआरसी और एनएमआरसी का संयुक्त स्टेशन होगा। इसे जंक्शन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस रूट को आरआरटीएस की लाइन से लिंक करने पर एक्वा मेट्रो की सेवा से ग्रेनो वेस्ट की 113 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा देकर लाभांवित किया जा सकता है। वर्तमान में इस रूट पर नॉलेज पार्क फाइव तक रूट प्रस्तावित है। इसको दो चरण में बनाने का फैसला उत्तर प्रदेश कैबिनेट से मंजूर हो चुका है, लेकिन यह रूट गाजियाबाद से जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक आरआरटीएस की नमो रेल के रास्ते में बाधक बन गया। इसे केंद्र सरकार ने मंजूरी नहीं दी।
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश ने बताया कि यह यूपी कैबिनेट से मंजूर नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो का ही एक हिस्सा है, लेकिन यह ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 स्टेशन पर एक आरआरटीएस को जोड़ेगा। इससे ग्रेनो वेस्ट में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। लोगों को बेहतर सार्वनिक परिवहन के रूप में एक्वा मेट्रो की सेवा मिलेगी। साथ ही नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी। चूंकि ,आरआरटीएस सराय काले खां से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 से होकर नालेज पार्क-5 तक जाएगी, जो नॉलेज पार्क-5 में गाजियाबाद से प्रस्तावित आरआरटीएस को कनेक्टर करेगी। इससे जेवर में बनने वाले नोएडा एयरपोर्ट जाना आसान होगा।
सेक्टर 61 में इंटरचेंज, आरआरटीएस की भी कनेक्टिविटी
दिल्ली मेट्रो के जरिये सेक्टर-61 और आगे जाने वाले एनएमआरसी की सेक्टर-61 से मेट्रो ले सकेंगे। यहां से ग्रेटर नोएडा वेस्ट जा सकेंगे। जिनको जेवर जाना है, वह आरआरटीएस को पकड़ सकेंगे। इस रूट की फाइनल डीपीआर तैयार है। थोड़ा संशोधन करने के बाद इसको दोबारा से यूपी कैबिनेट को भेजा जाएगा। वहां इस विस्तार लाइन को मंजूरी मिलेगी। इस रूट के बनने से करीब पांच लाख या इससे ज्यादा मुसाफिरों को फायदा होगा। साथ ही ग्रेनो वेस्ट, गौड़ चौक और नोएडा से ग्रेनो वेस्ट जाने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी और यातायात जाम से निजात मिल जाएगा।
चार स्टेशन शामिल होंगे
पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड ट्रैक पर होगा। ये रूट करीब छह किलोमीटर का होगा। इसमें चार स्टेशन बनाए जाएंगे। सेक्टर-61 स्टेशन, सेक्टर-70 स्टेशन, सेक्टर-123 और सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा वेस्ट का होगा। यहीं पर लाइन आरआरटीएस से कनेक्ट होगी।
केंद्र भी फंड देगा
इस नए रूट का बजट भी कम होगा। इक्विटी के अनुसार केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सभी मिलकर रकम खर्च करेंगे, जिससे निर्माण हो सकेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शिलान्यास
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश ने बताया कि ग्रेटर नोएडा डिपो से जुनपत और बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक की डीपीआर को केंद्र सरकार ने पहले ही मंजूरी दे दी है। इसकी डिजाइन पर काम किया जा रहा है। टोपोग्राफी सर्वे और स्वाइल टेस्टिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में दोनों रूट का शिलान्यास एक साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक माह में कराया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


