NCR में इन 4 जगहों पर बनाए जाएंगे नए लेबर चौक, काम के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
Follow us on Google News
share

रोजगार की तलाश में अपने घर और शहरों को छोड़कर आए एनसीआर में आए श्रमिकों और कामगारों के लिए अच्छी खबर है। यीडा ने अब यमुना सिटी के चार सेक्टरों में लेबर चौक बनाने का फैसला किया है। 

Labour Chowk
काम की तलाश में लेबर चौक पर बैठे श्रमिक। एआई निर्मित तस्वीर

यमुना सिटी में औद्योगिक गतिविधियं तेज करने के साथ ही श्रमिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चार सेक्टरों में लेबर चौक विकसित करने की तैयारी है। यहां श्रमिकों के लिए रोजगार के साथ ही आवासीय सुविधाएं भी रहेंगी।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के एक अधिकारी ने बताया कि लेबर चौक सेक्टर-8, 14, 24 और 34 में प्रस्तावित किए गए हैं। यह लेबर चौक नोएडा व ग्रेटर नोएडा से कई मायनों में अलग होंगे। इनकी विशेष खासियत यह होगी कि इन लेबर चौकों पर श्रमिकों के लिए रोजगार के साथ आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है, ताकि जिससे आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को एक स्थान पर रोजगार तलाशने और रहने की सुविधा मिल सकेगी।

प्राधिकरण का उद्देश्य श्रमिकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित करने के साथ औद्योगिक इकाइयों समेत अन्य निर्माणाधीन साइटों में आसानी से श्रम उपलब्ध कराना भी रहेगा। इससे श्रमिकों को भी एक जगह की सुविधा होगी। फिलहाल शहर में निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों को अलग-अलग स्थानों से श्रमिकों की व्यवस्था करनी पड़ रही है। लेबर चौक बनने के बाद श्रमिकों और काम देने वाले ठेकेदारों के लिए एक निर्धारित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

आवासीय सुविधाएं व शेड बनेंगे

लेबर चौक को ऐसे परिसर में परिवर्तित किया जाएगा कि श्रमिकों को सड़क घेरकर खड़े होने की जरूरत न पड़े। लेबर चौक के पास ही श्रमिकों के लिए आवास भी बनेंगे। आवास के लिए कहीं पर पांच हजार वर्गमीटर तो कहीं इससे कम स्थान रहेगा। वहीं, बारिश व धूप से बचाने के लिए शेड तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर पेयजल, शौचालय, बैठने और विश्राम करने की जगह जैसी सुविधाएं भी रहेंगी। श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच संपर्क के लिए सूचना या सहायता केंद्र विकसित करने पर भी विचार किया जाएगा। लेबर चौक बनने के बाद श्रमिकों और काम देने वाले ठेकेदारों के लिए एक निर्धारित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। वहीं, श्रमिकों को भी इसके बाद सहूलियत होगी।

400 औद्योगिक इकाई निर्माणाधीन

यमुना सिटी में वर्तमान में करीब 400 औद्योगिक इकाइयां निर्माणाधीन है। वहीं, 35 से अधिक का काम पूरा हो चुका और यहां उत्पादन भी जारी है। वर्ष के अंततक शहर में 200 इकाइयों के संचालन का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा शहर में फिनटेक, फिल्म सिटी, जापानी सिटी, ताइवन, कोरियन, अमेरिकन सिटी समेत अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं विकसित होंगी। परियोजनाओं में श्रमिकों की उपलब्धता कम न हो इसके लिए यह कदम उठाएं जाएंगे।

मनीष मीणा, एसीईओ यीडा, ''यमुना सिटी में चार सेक्टरों में लेबर चौक बनाने की तैयारी है। यहां श्रमिकों के लिए आवास समेत अन्य कई विशेष सुविधाएं भी रहेंगी। लेबर चौक के डिजाइन के लिए संस्था चयनित की जाएगी।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsNCR में इन 4 जगहों पर बनाए जाएंगे नए लेबर चौक, काम के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं