गुड न्यूज! नया गाजियाबाद स्टेशन होगा अपग्रेड, 50 हजार से ज्यादा यात्रियों को मिलेगा लाभ
गाजियाबाद के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। नया गाजियाबाद हॉल्ट को पूर्ण स्टेशन के रूप में तब्दील किया जाएगा। परियोजना के लिए करीब 25 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है । नया गाजियाबाद स्टेशन के अपग्रेड होने से 50 हजार से ज्यादा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

गाजियाबाद के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। नया गाजियाबाद हॉल्ट को पूर्ण स्टेशन के रूप में तब्दील किया जाएगा। परियोजना के लिए करीब 25 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है । नया गाजियाबाद स्टेशन के अपग्रेड होने से 50 हजार से ज्यादा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही ट्रेनों का परिचालन भी अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सकेगा। नया गाजियाबाद अब तक हॉल्ट के रूप में संचालित हो रहा है, जहां सीमित सुविधाएं उपलब्ध हैं। ट्रेनों का क्रॉसिंग प्रबंधन अन्य स्टेशनों पर निर्भर रहता है, जिससे कभी-कभी परिचालन में देरी भी हो जाती है। अब नया गाजियाबाद हॉल्ट के पूर्ण स्टेशन बनने के बाद यहां लूप लाइन का निर्माण हो सकेगा। रेल मंत्रालय से अपग्रेड करने के लिए करीब 25 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यहां लूप लाइन बनने से ट्रेन को मुख्य लाइन से हटाकर खड़ा किया जा सकेगा, जिससे दूसरी ट्रेनों को बिना बाधा के आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा।
स्टेशन मास्टर की तैनाती होगी : स्टेशन के अपग्रेड हो जाने के बाद नया गाजियाबाद स्टेशन पर स्टेशन मास्टर की नियमित तैनाती की जाएगी है। इसके अलावा अन्य आवश्यक स्टाफ की भी नियुक्ति होगी। स्टेशन मास्टर के नया गाजियाबाद स्टेशन पर नियुक्ति से ट्रेनों की आवाजाही, सिग्नल संचालन में तेजी आएगी। वहीं, भविष्य में यहां पर लंबी दूरी की कई ट्रेन भी रुकेगी। अभी तक यहां कुछ ट्रेनों के ठहराव के कारण टिकट विंडों निर्धारित समय तक खुलती है। रात में स्टेशन कार्यालय बंद हो जाता है और कोई भी कर्मचारी यहां नहीं रहता।
रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर कर रहे
नया गाजियाबाद हॉल्ट से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री विभिन्न ट्रेन से दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर जैसे स्थानों पर जाते हैं। इसके साथ ही यहां से जम्मू, देहरादून, अमृतसर की ओर जाने वाली मेल, एक्सप्रेस ट्रेन में है। स्टेशगुजरतीन के अपग्रेड हो जाने के बाद यहां सुविधाएं तो बढ़ेगी ही साथ ही कई प्रमुख ट्रेन के भी ठहराव की संभावना होगी।
यहां से कई ट्रेन मिल सकेंगी
अब तक रेल यात्रियों को लंबी दूरी का सफर तय करने के लिए गाजियाबाद स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जाना होता है। वहीं, दैनिक यात्री भी गाजियाबाद स्टेशन से दिल्ली, अलीगढ़, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ जैसे स्थानों के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। नई व्यवस्था के बाद इन स्थानों के लिए भी यहां से ट्रेन मिल सकेंगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, रेलवे लगातार अपनी सेवाएं बेहतर कर रहा है। स्टेशन को अपग्रेड किया जा रहा है। इसी के तहत नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को भी अपग्रेड किया जाएगा। इससे इस रूट के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर कर रहे
नया गाजियाबाद हॉल्ट से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री विभिन्न ट्रेन से दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर जैसे स्थानों पर जाते हैं। इसके साथ ही यहां से जम्मू, देहरादून, अमृतसर की ओर जाने वाली मेल, एक्सप्रेस ट्रेन में गुजरती है। स्टेशन के अपग्रेड हो जाने के बाद यहां सुविधाएं तो बढ़ेगी ही साथ ही कई प्रमुख ट्रेन के भी ठहराव की संभावना होगी।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

