
जोमैटो ग्राहकों की सहमति से फोन नंबर साझा करेगा
जोमैटो ने एक नया फीचर पेश करने की योजना बनाई है, जिसमें ग्राहकों की सहमति से उनके फोन नंबर रेस्तरां साझेदारों के साथ साझा किए जाएंगे। इस प्रक्रिया में, ग्राहकों से ऐप के माध्यम से ऑर्डर देने के बाद पॉप-अप में पूछा जाएगा कि क्या वे अपना नंबर साझा करना चाहते हैं।
नई दिल्ली, एजेंसी। जोमैटो एक ऐसा फीचर पेश करने के शुरुआती चरण में है, जिसमें ग्राहकों की सहमति लेने के बाद उनके फोन नंबर रेस्तरां साझेदारों के साथ साझा किए जाएंगे। कंपनी के सीईओ आदित्य मंगला ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए फीचर के तहत ऐप के जरिये ऑर्डर देने के बाद ग्राहक के लिए एक पॉप-अप आएगा, जिसमें उनसे पूछा जाएगा कि क्या वे अपना फोन नंबर उन रेस्तरां के साथ साझा करना चाहते हैं। ऐसा करने से रेस्तरां उस ग्राहक को सीधे विशेष पेशकश कर सकेंगे। इसमें बताया गया कि एक बार फोन नंबर साझा होने के बाद यह जानकारी वापस नहीं ली जा सकती है।

ग्राहक की सहमति का अर्थ है कि वह नियम एवं शर्तों तथा गोपनीयता नीति से सहमत है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




